बिहार

लूट की वारदात के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार,बथानी डीएसपी ने दी जानकारी

 इस संबंध में नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि 17 अगस्त की देर रात गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले दयानंद प्रसाद ने लिखित कम्पलेन की थी उक्त लिखित कम्पलेन में कहा कि उनकी पिकअप गाड़ी वाहन केदारनाथ बाजार से नींबू लोड कर बिहार शरीफ़ के लिए जा रहे थे रास्ते में देर रात चवरलेट कार से दो-तीन अज्ञात क्रिमिनल आए पिकअप गाड़ी को ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया जिस पर चालक ने रोका तो हाथापाई कर वाहन का चाबी छीनकर नींबू लदा पिकअप बीआर 02g सी 2169 को लेकर भाग गए इस संबंध में अतरी थाना काण्ड संख्या 394/23 दर्ज किया गयाNewsexpress24. Com download 2023 10 04t123418. 753

WhatsApp Group Join Now

पकड़े गए अपराधियों के साथ डीएसपी प्रकाश कुमार

विशेष टीम गठित कर अपराधियों को अरैस्ट करने का निर्देश

एसएससी आशीष भारती के द्वारा इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया गया इस काण्ड के सफल उद्वेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए मुझे निर्देशित किया गया इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष अतरी एवं अतरी थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मियों समेत तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया

सीसीटीवी अवलोकन से अरैस्ट किए गए अपराधी

डीएसपी ने कहा गठित विशेष टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज अवलोकन कर तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना संकलन कर इस काण्ड के में शामिल नीरज कुमार पिता अजय कुमार भूसंडा थाना मुफस्सिल दूसरा योगेश कुमार पिता कृष्णा यादव मंझौली थाना टनकुप्पा दोनों जिला गया के रहने वाले अपराधियों को मुफस्सिल थाना के न्यू वाइपास रोड से संदिग्ध हालत में छापेमारी कर अरैस्ट किया गया

अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

पकड़े गए दोनों अपराधियों की तलाशी के क्रम में दो मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है दोनों अभियुक्त ने इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कि है डीएसपी ने कहा घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

 

Back to top button