मनोरंजन

इस एक्टर के साथ 20 फिल्मों में नजर आए हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ का एनर्जेटिक ट्रेलर इस सप्ताह रिलीज कर दिया गया. अब ये सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सरफिरा’ के पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. ये यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है. अब अक्षय को लोग एक बार फिर कंटेंट कुमार कहने से नहीं कतरा रहे हैं. वैसे इस फिल्म में अक्षय कुमार की एक अभिनेता के साथ गोल्डन पार्टनरशिप देखने को मिलने वाली है. अक्षय कुमार की जोड़ी इस अभिनेता के साथ हिट है. दोनों की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं. अक्षय की ऐसी जोड़ी किसी हीरोइन के साथ भी नहीं रही है. करीना और कटरीना जैसी अदाकारा के साथ अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में जरूर काम किया है, लेकिन इस अभिनेता के साथ 20 फिल्मों में नजर आए हैं. ये दमदार अभिनेता कोई और नहीं बल्कि परेश रावल हैं. अब एक बार फिर अपनी 21 फिल्म में ये जोड़ी धमाल करेगी.

Akashhaya kamara 6a16b57e7938af8c42d2efc0672e79a5

WhatsApp Group Join Now

अक्षय और परेश ने की एक-दूसरी की सराहना

जहां फिल्म के पहले पोस्टर ने अक्षय कुमार के प्रशंसकों को बहुत उत्साहित कर दिया, वहीं उनके सह-कलाकार परेश रावल ने भी स्टार की प्रशंसा की और एक्स पर लिखा, ‘अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म.‘ वहीं अक्षय कुमार ने उत्तर में कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद परेश भाई. आपकी मौजूदगी ने इस फिल्म में बहुत कुछ जोड़ा. 12 वर्ष बाद आपके साथ दोबारा स्क्रीन पर जुड़कर खुशी हुई.

इन फिल्मों में नजर आए एक्टर

अक्षय कुमार और परेश रावल ने पिछले कुछ सालों में कई आइकोनिक फिल्मों में एक साथ काम किया है. ‘हेरा फेरी’ और ‘हेरा फेरी 2’ भारतीय सिनेमा की कॉमेडी जोनर की कल्ट क्लासिक फिल्में हैं. हम सभी जानते है कि राजू और बाबू राव का एक अलग सेपरेट फैनबेस है. इसके अतिरिक्त यह जोड़ी ‘मोहरा’, ‘वेलकम’, ‘भागम भाग’, ‘OMG’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’, ‘अवारा पागल दीवाना’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘आन’, ‘आखें’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आये थे. वर्ष 2012 में आयी OMG (ओह माय गॉड) के बाद लगभग 12 वर्ष बाद सरफिरा में एक साथ नजर आएंगे. आपको बता दें कि यह उनकी 21वीं फिल्म है और एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.

ऐसी होगी फिल्म की पृष्ठभूमि 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, ‘सरफिरा’ स्टार्ट-अप और विमानन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक ड्रामा फिल्म है जो सब का दिल जीतने के लिए तैयार है. एक पावरफुल नैरेटिव के साथ यह आम आदमी को उनके सपनों को चेज करने के लिए इनसपायर करता है इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राधिका मदन और सीमा बिस्वास नजर आएंगे. सूर्या की फिल्म की रीमेक 12 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Back to top button