मनोरंजन

‘काला टीका’ लगाकर Met Gala पहुंचीं आलिया भट्ट

Alia Bhatt Kaala Teeka At Met Gala: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में मेट गाला (Met Gala 2024) में राष्ट्र का नाम रोशन कर वापिस हिंदुस्तान लौटी हैं. उनका लुक अभी भी पूरी दुनिया में छाया हुआ है. जिस तरह से विदेश में उन्होंने साड़ी पहनकर भारीतय पोशाक को ऊंचा दर्जा दिया है, लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे. अदाकारा की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. कुछ लोग उनके लुक को बहुत खूबसूरत बता रहे हैं तो किसी ने अदाकारा के कपड़ों को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की कॉपी कहा है.

Newsexpress24. Com 039 039 met gala alia bhatt download 37

WhatsApp Group Join Now

आलिया भट्ट निकलीं अंधविश्वासी

इन सभी तर्कों के बीच अब अदाकारा के इस लुक को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक बार फिर आलिया भट्ट अपने मेट गाला लुक को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. दरअसल, अब उनकी कुछ खास फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इनमें अदाकारा एक टोटके के साथ मेट गाला में हिस्सा लेते हुए नजर आ रही हैं. आलिया को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो काफी अंधविश्वासी हैं. इसीलिए तो उन्होंने इस बड़े मंच पर भी एक खास टोटका आजमाया है.

मेट गाला में किया बड़ा टोटका

दरअसल, अब आलिया भट्ट की जो फोटोज़ सामने आई हैं उनमें अदाकारा काला टीका लगाए हुए नजर आ रही हैं. उनके कान के पीछे एक बड़ा से काला टीका देखा जा सकता है. हिंदुस्तान में ज्यादातर लड़कियां तैयार होने के बाद काला टीका लगाती हैं. लोगों का विश्वास है कि ऐसा करके वो स्वयं को बुरी नजर से बचा सकते हैं. इसलिए जब भी कोई अधिक तैयार होता है या फिर खूबसूरत लगता है उसे काला टीका लगा दिया जाता है.

फैंस भी हैरान

अब आलिया को देखकर लग रहा है कि वो भी इन सब बातों में विश्वास रखती हैं और सेलिब्रिटी होने के बावजूद भी इन टोटकों को मानती हैं. अब हर कोई उनके इस काले टीके पर रिएक्ट कर रहा है. कुछ लोगों का बोलना है कि काला टीका तो बनता है, वो लग ही इतनी प्यारी रही हैं. अब आलिया भट्ट को काला टीका लगाए देख कुछ लोग दंग दिख रहे हैं. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि इतनी बड़ी सेलिब्रिटी ऐसी बातों में विश्वास रखती हैं.

Back to top button