ट्विंकल से शादी से पहले Akshay Kumar का हुआ था 2-3 बार ब्रेकअप
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक है। फिल्मों के अतिरिक्त अभिनेता अपनी व्यक्तिगत जीवन को लेकर चर्चा में रहते है। उन्होंने अदाकारा ट्विंकल खन्ना से वर्ष 2001 में विवाह की है। उनके दो बच्चे है, जिनका नाम आरव और नितारा है। हाल ही में अभिनेता ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में ट्विंकल से विवाह से पहले जब उनका ब्रेकअप हुआ था, तो वो इससे कैसे निपटे थे।

अक्षय कुमार का हुआ था 2-3 बार ब्रेकअप
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि युवाओं के लिए उनकी ब्रेकअप पर क्या राय होगी। साथ ही ब्रेकअप से निपटने के लिए क्या करें। इस पर खिलाड़ी कुमार ने कहा, “मेरे साथ जब भी ब्रेक-अप हुआ था, 2-3 बार हुआ है। मैं एक्सरसाइज अधिक करता था। इसे चैनलाइज करो। उस समय तुम्हारे अंदर बहुत अधिक गुस्सा होगा, तो आपको इसे चैनलाइज करना होगा।”
अक्षय कुमार ने कही ये बात
अक्षय कुमार ने आगे कहा, मैं अधिक से अधिक वर्क आउट करता था। खाना भी दबा कर खाता था। मुझे लगता है कि एक मार्शल आर्टिस्ट का ब्रेकअप से निपटने का ये एक तरीका है। अभिनेता ने बोला मेरा मानना है कि यही एक तरीका है जिससे हम समझते है। बता दें कि अक्षय का नाम रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा जैसी एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना के साथ उनकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। वहीं, अभिनेता के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स है। वो सिंघम 3 के अतिरिक्त वेलकम टू द जंगल दिखेंगे। इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, दिशा पटानी सहित कई अन्य स्टार्स नजर आएंगे।

