लाइफ स्टाइल

आइए जानते हैं पिंडी छोले बनाने का आसान तरीका

छोले अपने बेहतरीन स्वाद से हर किसी के दिल ओ दिमाग पर राज कर रहा है ज्यादातर घरों में लोग छोले को भटूरे और कुल्चे के साथ खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या कभी आपने पिंडी छोले का स्वाद चखा है? दरअसल पिंडी छोले का स्वाद अन्य छोलों से अलग होता है पिंडी छोले एक मसालेदार फूड डिश है और इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है ये काबुली चने से बनाए जाते हैं इसका स्वाद बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी खूब भाता है इस डिस को किसी विशेष आयोजन में भी बना सकते हैं क्योंकि यह घर आए अतिथियों के लिए भी बेहतर ऑप्शन है यह डिश बहुत सरलता और कम समय में बनकर तैयार हो जाती है आइए जानते हैं पिंडी छोले बनाने का सरल तरीका

Newsexpress24. Com download 2023 08 07t000125. 897

WhatsApp Group Join Now

काबुली चना- 250 ग्राम
टी बैग्स- 1-2
लौंग- 4-5
दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
हरी इलायची- 4-5
बड़ी इलायची- 4-5
तेजपत्ता- 2-3
काला नमक- 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
अनारदाना चूरन- 1 चम्मच
बारीक कटी अदरक- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
कसूरी मेथी पाउडर- 1 चम्मच
अजवाइन- 2 चम्मच
लहसुन- 5-6 कलियां
इमली का गूदा- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 3-4
धनिया पत्ती- सजावट के लिए
तेल- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार

सब्जी बनाने का तरीका

टेस्टी पिंडी छोले बनाने के लिए सबसे पहले चने को साफ करेंगे, फिर उन्हें रात को पानी में भिगोकर रख देंगे अगले दिन चने को पानी से अलग करके प्रेशर कूकर में डाल देंगे और ऊपर से 3 कप पानी मिला देंगे अब इसमें टी बैग्स, फली इलायची, लौंग, दालचीनी टुकड़ा, बेकिंग सोडा, तेजपत्ता और स्वादानुसार नमक डालकर ढक्कन बंद कर देंगे अब कूकर को तेज आंच पर चढ़ा देंगे कूकर की 4-5 सीटियां आने पर गैस बंद कर देंगे गैस पूरी तरह निकलने के बाद कूकर का ढक्कन खोलकर टी बैग्स निकाल देंगे अब एक कड़ाही में सूखे मसाले जीरा, धनिया बीज, काली मिर्च, सौंफ आदि डालकर उन्हें धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करें जब मसालों में से खुशबू आनी प्रारम्भ हो जाए तो गैस बंद कर दें और मसालों को मिक्सर की सहायता से ग्राइंड कर पाउडर बना लें अब इस मसाला पाउडर में हल्दी, अमचूर, अनार पाउडर और हींग अच्छे से मिक्स कर एक बाउल में रख देंगे

ये भी पढ़ें:  बारिश के मौसम में भुट्टे का कीस नहीं, बनाएं चीला, मिलेगा दमदार स्वाद, इस रेसिपी से मिनटों में करें तैयार

अब एक कड़ाही में 3-4 चम्मच ऑयल डालेंगे, जिसको मीडियम आंच पर गर्म करेंगे इसके बाद उसमें तेजपत्ता डाल देंगे इसमें बारीक कटा प्याज, 1 चीरी हुई मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनेंगे प्याज जब सुनहरा हो जाए तो इसमें तैयार किया गया चना मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर दें अब इस मसाले को धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें जब तक कि इसमें से खुशबू न आने लगे इसके बाद इसमें बारीक कटा टमटार डालकर अच्छे से पकाएं फिर स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें इसमें आवश्यकता के हिसाब से पानी डालें और ढककर 15 मिनट तक उबालें अब इसमें चना डालें और चम्मच के निचले हिस्से की सहायता से थोड़ा चना मैश कर दें

इसके बाद एक छोटे पैन में 1 टेबलस्पून घी डालकर गर्म करें और इसमें एक मिर्च, अदरक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें इसे आंच पर थोड़ी देर तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें इसके ऊपर से 2-3 टेबलस्पून हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर दें अब पंजाबी स्टाइल का पिंडी छोले रोटी, भटूरे या नान के साथ सर्व कर सकते हैं

Back to top button