लाइफ स्टाइल

Snapchat चलाने में अब आएगा डबल मजा

स्नैपचैट ने अपने प्लेटफार्म पर कई नए फीचर्स को रोल आउट करना प्रारम्भ कर दिया है जो यूजर्स को नए उपायों से प्लेटफॉर्म पर चैट करने और मौजूदा एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने में सहायता कर रहा है. इसमें कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बेस्ड फीचर्स भी हैं जो धीरे-धीरे सभी के लिए रोल आउट किए जा रहे हैं. हालांकि इनमें से कुछ फीचर्स सिर्फ़ स्नैपचैट+ मेंबर्स के लिए ही मौजूद हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब WhatsApp जैसा चैट एडिट फीचर भी दे रहा है, साथ ही इमोजी रिएक्शंस, माई एआई रिमाइंडर, बिटमोजी अवतार के लिए कस्टम आउटफिट तैयार करने के लिए एक एआई फीचर पेश कर रहा है.

Newsexpress24. Com snapchat whatsapp download 30

WhatsApp Group Join Now

Snapchat New Features

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट में इन नए फीचर्स की घोषणा की है. कंपनी ने कहा कि हर दिन, स्नैपचैट पर यूजर्स अपने दोस्तों के साथ करोड़ों स्नैप शेयर करते हैं. अब, कंपनी नए स्नैपचैट यूजर्स को और भी तेजी से जोड़ने के लिए नए-नए फीचर्स ला रही है.

5 मिनट तक कर सकते हैं एडिट

कंपनी ने प्लेटफार्म पर चैट एडिट फीचर भी ऐड किया है जो यूजर्स को पांच मिनट तक भेजे गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा दे रहा है. यह फीचर व्हाट्सएप के मैसेज एडिटिंग फीचर की तरह ही काम करता है. हालांकि यह फीचर वर्तमान में सिर्फ़ स्नैपचैट+ यूजर्स के लिए मौजूद है लेकिन बाद में इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है.

रिएक्शन की मिलेगी सुविधा

वहीं स्नैपचैट यूजर्स अभी सिर्फ़ Bitmoji का यूज करके किसी मैसेज पर रिएक्शन कर सकते हैं. हालांकि, इमोजी रिएक्शन्स फीचर के साथ, जल्द ही आप मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे और इसमें नॉर्मल इमोजी का यूज कर सकेंगे. कंपनी इसके साथ एक और दिलचस्प फीचर माई एआई रिमाइंडर भी ला रही है जो यूजर्स को इवेंट के नाम, तारीख और समय के साथ माई AI पर एक इंस्टेंट मैसेज भेजकर रिमाइंडर सेट करने की भी सुविधा देगा. यूजर्स इमोजी के साथ मैप पर भी अन्य यूजर्स पर रिएक्शन दे सकेंगे.

Back to top button