लाइफ स्टाइल

दिल्ली में यहाँ मिलते है सॉफ्ट और ठंडे दही भल्ले

ग्रेटर नोएडा: गर्मी में लोगों को ठंडी चीज खाना बहुत पसंद आता है ऐसे में इन दिनों दही भल्ले खाने का मजा ही कुछ और होता है हर स्थान दही भल्ले का स्वाद भिन्न-भिन्न होता है ऐसा ही स्वादिष्ट दही भल्ले की एक दुकान ग्रेटर नोएडा में भी है इसका स्वाद लेने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं

Images 2024 07 19t123828. 714 11zon

WhatsApp Group Join Now

ग्रेटर नोएडा के सबसे प्राचीन और मशहूर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पिछले 12 वर्षों से आरडीसी नाम की दही भल्ले की दुकान लग रही है यहां दही भल्ले का स्वाद काफी खास है लोग इसका स्वाद चखने के लिए दिल्ली- मुंबई से आते हैं

क्यों प्रसिद्ध है यहां के दही भल्ले?
ग्रेटर नोएडा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित आरडीसी ठंडे-ठंडे दही भल्ले, गुजिया पापड़ी, आलू टिक्की के नाम से यह दुकान मशहूर है यहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है जो भी दही भल्ले में मटेरियल पड़ता है उसे घर पर ही तैयार किया जाता है इसके बाद स्वादिष्ट दही भल्ले को साफ सफाई के साथ यहां पर परोसा जाता है

दही भल्ले खाने वालों ने क्या कहा?
दही भल्ला खा रहे रवि कुमार ने कहा कि वह पिछले 8 वर्षों से यहां पर दही भल्ले खाने आ रहा हैं यहां का स्वाद उन्हें दिल्ली और नोएडा में नहीं मिलता है इसलिए वह हफ्ते में एक दिन जरूर ग्रेटर नोएडा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित आरडीसी दही भल्ले की दुकान आते हैं साथ ही अपने परिवार के लिए भी यहां के दही भल्ले पैक कराकर ले जाते हैं

दुकान संचालक ने बताई खूबियां
ग्रेटर नोएडा के हनुमान मंदिर के पीछे दही भल्ले की दुकान लगा रहे पाल सिंह ने लोकल 18 से कहा कि गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और बाहर के लोगों को इस दुकान का स्वाद बहुत पसंद है बाहर के लोग जो यहां पर काम करने आते हैं वह एक बार इस दुकान पर जरूर आते हैं और लंच करके जाते हैं क्योंकि, वह अपनी दुकान पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं

अनार की चटनी बढ़ा देती है टेस्ट
संचालक ने आगे कहा कि दही भल्ले में जो दही इस्तेमाल किया जाता है उसे घर पर ही जमाया जाता है ताकि, दही की क्वालिटी बरकरार बनी रहे इसके अतिरिक्त दही भल्ले में वह मीठी चटनी का प्रयोग करते हैं इस दही भल्ले में अनार के दाने भी डाले जाते हैं | साथ ही टेस्ट बढ़ाने के लिए अनार दाने की चटनी भी ग्राहकों को दी जाती है

Back to top button