उत्तर प्रदेश

गिरीश यादव ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा…

वाराणसी पहुंचे योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के स्वतंत्र प्रभार मंत्री योगेश चंद्र यादव ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया है. गिरीश यादव ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए बोला – अखिलेश को नकारात्मक टिप्पणी करने की आदत है. ऐसा करने से व

Untitled 955

WhatsApp Group Join Now

वहीं महाकुंभ पर लगातार अखिलेश यादव के बयानों पर उन्होंने कहा- कुंभ की सराहना पूरी दुनिया कर रही है. पूरी दुनिया में उसके आयोजन की सराहना हो रही है. जो स्नान करने आ रहा है. वो कर रहा है. अखिलेश यादव नकारात्मक टिप्पणी करते रहते हैं. ये उनकी आदत है.

मंत्री गिरीश चंद्र यादव वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता और पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं. सबसे पहले उन्होंने सिगरा स्टेडियम में दिव्यांग क्रिकेटरों से मुलाकात की. इसके बाद वो बीएचयू स्थित एस्ट्रो टर्फ पर हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए रवाना हो गए.

सनातन का हर समय अपमान करते हैं अखिलेश अखिलेश यादव को नकारात्मक टिप्पणी करने की आदत है. उनको जनता नकार चुकी है. वो बौखलाहट में कुछ भी बोलते रहते हैं. सनातन का हर समय अपमान करते रहे हैं. उसी अपमान के कारण जनता लगातार उन्हें चुनाव में ऐसा रिज़ल्ट दे रही है. जैसा हाल ही में मिल्कीपुर उपचुनाव में देखने को मिला है.

उन्हें सत्ता विरासत में मिली जनता नए नहीं दी गिरीश चंद्र यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा- अखिलेश यादव को लगता है कि हम सनातन धर्म का अपमान करेंगे तो हमें सत्ता मिल जाएगी. लेकिन वो ये बात भूल गए कि उन्हें सत्ता कभी नहीं मिली थी. उन्हें सत्ता मिली थी वरासत और विरासत के आधार पर, उन्हें जनादेश कभी नहीं मिला था. न आने वाले दिनों में उन्हें कभी जनादेश मिलेगा.

डबल इंजन की गवर्नमेंट विकास का कार्य कर रही है अखिलेश यादव के डबल ब्लंडर के बयान पर उन्होंने कहा- डबल इंजन की गवर्नमेंट विकास के पथ पर अग्रसर है. वह लगातार विकास का काम कर रही है. उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में एक एक्सप्रेस वे दिया था. हमारी गवर्नमेंट ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपने कार्यकाल में अभी तक 6 एक्सप्रेस वे दिए हैं.

Back to top button