उत्तर प्रदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर

राजभवन में चल रही प्रादेशिक फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी इस बार अनोखी वजहों से चर्चा में है. यहां 6 फीट लंबी लौकी, 40 किलो का कद्दू, बकरी के दूध से बना साबुन और फूलों से सजा श्रीराम मंदिर लोगों को सबसे अधिक आकर्षित कर रहा है.

 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया. तीन दिवसीय इस महोत्सव में देशभर से 1700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. यहां 635 प्रजातियों के फूल प्रदर्शित किए गए हैं.Download 11zon 2025 02 08t130756. 127

WhatsApp Group Join Now

40 किलो का कद्दू बना आकर्षण प्रदर्शनी में सबसे अधिक चर्चा गोरखपुर के किसान रामप्रीत मौर्य के उगाए 40 किलो के कद्दू की हो रही है. यह कद्दू ‘काशीफल’ प्रजाति का है, जो आकार में बड़ा और रंगों में अनोखा होता है. रामप्रीत बताते हैं कि डंकल प्रजाति के बीजों से इसे उगाया गया है, जिसका वजन 18 से 20 किलो तक हो सकता है.

6 फीट की लौकी और सब्जियों की अनोखी दुनिया

  • प्रदर्शनी में सबसे लंबी 6 फीट की लौकी लोगों को चौंका रही है.
  • 20 से 40 किलो तक के विशाल टमाटर, मूली और गोभी की आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र हैं.
  • प्रगतिशील किसानों को गवर्नर ने सम्मानित किया और जैविक खेती अपनाने पर बल दिया.

फूलों से बना श्रीराम मंदिर और समुद्र मंथन प्रदर्शनी में जैसे ही लोग प्रवेश करते हैं, फूलों से बना भव्य श्रीराम मंदिर उनका स्वागत करता है. ठीक इसके पास फूलों से बनी यज्ञशाला सनातन परंपरा की झलक देती है.सबसे अनोखा आकर्षण समुद्र मंथन की झलक है, जिसे फूलों से खूबसूरती से तैयार किया गया है. लखनऊ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कबाड़ से सौरमंडल का अनोखा मॉडल तैयार किया है. इसे डाक्टर अलका मिश्रा के निर्देशन में अंशिका, नेहा राज, संजना भारती और निलांशी ने 15 दिन में बनाया.

नगर निगम ने वेस्ट टू वंडर थीम पर बनाए मॉडल

  • गिद्ध, चींटी, मकड़ी, उल्लू, घोंघा, छिपकली और मगरमच्छ के मॉडल तैयार किए हैं,
  • जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं. बकरी के दूध का साबुन और जैविक उत्पादों की धूम प्राकृतिक उत्पादों की खरीदारी के लिए भी यह प्रदर्शनी खास बनी हुई है.
  • चिनहट के डाक्टर नितिन सिंह के स्टॉल पर नीम और यूकेलिप्टस का शहद
  • बकरी के दूध से बना साबुन, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
  • मोटे अनाज और जैविक उत्पादों के स्टॉल, जिनकी गवर्नर ने सराहना की.

विशेष आकर्षणवाली कलाकृति

  • फूलों से बना श्रीराम मंदिर और यज्ञशाला
  • समुद्र मंथन की झलक
  • कबाड़ से बना सौरमंडल
  • बकरी के दूध से बना साबुन
  • नीम और यूकेलिप्टस का शहद
  • वेस्ट टू वंडर थीम पर बने जीव-जंतु
  • 40 किलो तक के कद्दू और सब्जियों की आकृतियां
  • फूलों से बना लखनऊ का घंटाघर

राज्यपाल ने जैविक उत्पादों की मार्केटिंग पर दिया जोर गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने उद्घाटन के दौरान बोला कि किसानों को उनके जैविक उत्पादों की उचित मार्केटिंग का अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने मोड रिटेल्स सेल्स एंड मार्केटिंग के सीएमडी प्रशांत कुमार के प्रयासों की सराहना की और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

Back to top button