उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

राजभवन में आज शुक्रवार से रंग-बिरंगे फूलों का मेला लग गया है. तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 (पुष्प प्रदर्शनी) का शुरुआत राज्यपाल ने किया. पहले दिन दोपहर एक से शाम छह बजे और आठ और नौ मार्च को सुबह नौ से शाम छह बजे तक जनसामान्य को राजभवन में मुफ़्त प्रवेश मिलेगा.

Untitled 720
WhatsApp Group Join Now

इस आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 55 उप-श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय जगह प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. निर्णायक मंडल की ओर से चयनित विजेताओं को नौ मार्च को कुल 165 पुरस्कार दिए जाएंगे.

वेबसाइट पर कर सकते हैं पंजीकरण

 

राज्यपाल के निर्देशन में इस साल वसंतोत्सव में कई नवीन पहल प्रारम्भ की गई हैं. उत्तराखंड तकनीकी यूनिवर्सिटी ने इस आयोजन में आने वाले लोगों की गणना के लिए एआई एप्लिकेशन तैयार किया है. जिसके लिए राजभवन के मुख्य द्वार पर एआई इनेबल कैमरे लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त वसंतोत्सव में आने वाले आगंतुक वेबसाइट www.vmsbutu.it.com पर भी पंजीकरण कर सकते हैं, जहां रजिस्ट्रेशन करने पर आगंतुक की सुविधा के लिए एक आई-कार्ड जनरेट होगा, यह रजिस्ट्रेशन ऐच्छिक होगा.

 

 

आईटीडीए की ओर से फीडबैक सिस्टम के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे आगंतुक अपने सुझाव और अनुभव साझा कर सकते हैं. इस पहल का उद्देश्य वसंतोत्सव को और अधिक कारगर और सुन्दर बनाना है. वसंतोत्सव-2025 न सिर्फ़ पुष्प प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा, बल्कि यह नवाचार और तकनीकी विकास के नए आयाम भी स्थापित करेगा.

Back to top button