बिहार

राजद ने अपने विधायकों को पटना में ही रहने का दिए निर्देश

बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीतिक घमासान जारी है सभी राजनीतिक पार्टी अपने-अपने विधायकों पर नज़र रख रही है विधायकों को खूब अहमियत दिया जा रहा है कांग्रेस पार्टी पहले ही अपने विधायकों को हैदराबाद भेज चुकी है राजद ने अपने विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है वहीं जदयू भी अपने विधायकों पर कड़ी नज़र रख रही इनसब के बीच अब बीजेपी अपने विधायकों को प्रशिक्षण शिविर के बहाने बोधगया भेज दिया हैNewsexpress24. Com bihar news download 4
WhatsApp Group Join Now

 

शाह अपने विधायकों को वर्चुअल प्रशिक्षण देंगे

दरअसल, बिहार बीजेपी की ओर से 10 और 11 फरवरी को बोधगया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है 10 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह अपने विधायकों को वर्चुअल प्रशिक्षण देंगे प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे 12 फरवरी को विश्वास मत के दौरान भाजपा विधायक सीधे पटना जाएंगे इस शिविर को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार के अलावे अन्य वरिष्ठ नेता का भी संबोधन होगा

भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा है

वहीं गया की सियासी गलियारों में इसे बीजेपी विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा है हालांकि, जिला बीजेपी के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार से पूछे जाने पर कहा कि बिहार बीजेपी के सभी विधायकों और विधान पार्षदों के लिए 10 और 11 फरवरी यानी दो दिवसीय बोधगया के सांस्कृतिक केंद्र में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है उक्त शिविर में शामिल होने के लिए आज से ही विधायकों और विधान पार्षदों का गया आने का सिलसिला प्रारम्भ हो जाएगा उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई विधायकों को गया सर्किट हाउस और बोधगया के होटलों में रखा जाएगा

Back to top button