बिहार सप्लीमेंट्री रिजल्ट TRE 1.0 के लिए 4797 रिक्तियां हुयी प्राप्त
Bihar Teacher Supplementary Result 2023 : बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने ट्विटर पर जानकारी दी कि हमें सप्लीमेंट्री परिणाम TRE 1.0 के लिए 4797 रिक्तियां प्राप्त हुईं।विद्यार्थियों की अनुपबल्धता के कारण 9-10 अग्रेजी(926) और विज्ञान (681),11-12 पेपर्स(223) और अन्य(194) श्रेणी के कुल 2024 कैंडिडेट्स की रिक्तियां खाली रह गई हैं। बचे हुए कुल 2773 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया जा रहा है। BPSC TRE 1.0 का सप्लीमेंट्री परिणाम ऑफिशियल साइट पर अपलोड करने के लिए भेज दिया गया है। कामयाबी प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को बधाई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि हम लैंग्वेज क्वालीफाइंग पेपर में नॉन-हिन्दी कैंडिडेंट्स को परीक्षा में आ रही कठिनाओं को लेकर अवगत हैं। ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि शनिवार को उर्दू वाले कैंडिडेट्स को हिंदी के पेपर बांटे गए थे। जिसको लेकर उम्मीदवारों ने अतुल प्रसाद से जानकारी मांगी थी।
ऐसे चेक करें BPSC TRE 1.0 का परिणाम : बीपीएससी टीआरई 1.0 का सप्लीमेंट्री परिणाम रिलीज कर दिया गया है। बोला जा रहा है कि यह परिणाम प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक समेत तीनों श्रेणी के लिए दिया जा रहा है। उम्मीदवार कुछ सरल स्टेप्स में अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
BPSC की ऑफिशियल साइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर विजिट करें।
मेनपेज पर जाकर Results पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘Bihar Teacher Supplementary Results 2023 ‘ की लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नं और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें।
इसके बाद आपका परिणाम डाउनलोड हो जाएगा।
जरूरत पड़ने पर आपका परिणाम का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

