बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश ने बुलाई बैठक
Bihar By Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। जिसके बाद सीएम नीतीश ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के बड़े नेता सीएम आवास पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय, जदयू एमएलसी संजय गांधी, जदयू से राज्य सभा सांसद संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात कर उपचुनाव में एनडीए की जीत की शुभकामना दी है
बता दें कि चारों सीटों पर NDA ने जीत दर्ज की है। इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने राजद के रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हराया है। वही बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी भारी मतों से जीत दर्ज की हैं। उन्होंने राजद के विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हराया है। जो बिहार उपचुनाव में सबसे अधिक वोटों का अंतर है। इस जीत के बाद एनडीए में खुशी का माहौल है। सभी नेता सीएम आवास पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश को जीत की बढ़ाई दे रहे हैं।
जन सुराज ने पहुंचाया महागठबंधन को नुकसान
जन सुराज ने महागठबंधन को भारी हानि पहुंचाया है। चुनाव नतीजा से पता चलता है कि जनसुराज की वजह से RJD गठबंधन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जन सुराज ने दो सीटों पर जोरदार प्रदर्शन की, तो दो पर वोट कटवा पार्टी के रूम में नजर आई। जिसके कारण महागठबंधन को अपनी चारो सीट गंवानी पड़ी।

