विश्लेषक से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने रैंकिंग में किया दूसरा स्थान हासिल
बिहार विधानसभा चुनाव में अब लगभग छह महीने बाकी हैं. लेकिन चुनावी रुझानों पर नज़र रखने वाले सी-वोटर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि जेडी(यू) नेता नीतीश कुमार अगले बिहार चुनाव के लिए शीर्ष विकल्प नहीं हैं. नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले आदमी हैं और अब तक लगातार 10 वर्ष से मुख्यमंत्री हैं. बीच के कुछ महीनों के छोड़ दे तो उससे पहले भी वह मुख्यमंत्री रहे हैं. नीतीश लगातार बिहार का नेतृत्व 2005 से कर रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुना
हालांकि, अब प्रश्न यह है कि यदि नीतीश कुमार तीसरे जगह पर हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार कौन है? सी-वोटर सर्वेक्षण ने संकेत दिया कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव अगले बिहार के सीएम बनने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं. इस बीच, विश्लेषक से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने रैंकिंग में दूसरा जगह हासिल किया. किशोर ने हाल ही में अपनी पार्टी जन सुराज लॉन्च की थी. उन्होंने बोला कि यह पार्टी पहली बार बिहार चुनाव लड़ेगी और वह भी सभी 243 विधानसभा सीटों पर.
तेजस्वी को 35 फीसदी लोग सीएम पद की रेस में आगे मानते हैं. वहीं, फरवरी में यह आंकड़ा 40 फीसदी से अधिक था. प्रशांत किशोर फरवरी में 14 फीसदी पर थे. लेकिन अब वह 17 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर हैं. नीतीश के पक्ष में अभी केवल 15 फीसदी लोग हैं जो फरवरी में लगभग 19 फीसदी थे. चौथे नंबर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी हैं. सम्राट चौधरी 8 से 12 फीसदी पर पहुंच गए हैं. बिहार के एक और मंत्री और बीजेपी के सहयोगी चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए पांचवें लोकप्रिय उम्मीदवार हैं.

