बिहार

Bihar Board Admit Card 2025 : इस आसान विधि द्वारा प्राप्त करें बिहार बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड

Bihar Board Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा मैट्रिक के इंटर्नल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक होगी वहीं, थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होगी

Bihar board intermediate admit card 2025 practical exam released on seniorsecondary. Biharboardonline. Com 2024 12 9c42171c179267563b5ec66946cce4ac 3x2 1

WhatsApp Group Join Now

बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड किया जाएगा विद्यालयों के प्रिंसिपल अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे और फिर विद्यार्थियों को मुहर लगाकर एडमिट कार्ड देंगे

पहले जारी किया गया डमी एडमिट कार्ड

बीएसईबी ने हाल ही में बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के डमी एडमिट कार्ड (BSEB Dummy Admit Card) जारी किए विद्यार्थियों को 6 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 तक अपने डमी एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि को सुधारने का मौका दिया गया था

कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड का एडमिट कार्ड ?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • “Bihar Board 10th या 12th Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भरें
  • सब्मिट पर क्लिक करें
  • आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें

परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

उम्मीदवारों को राय दी जाती है कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम 20-30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी तरह की देरी से बचा जा सके प्रश्न पत्र परीक्षा प्रारम्भ होने से 15 मिनट पहले दिए जाएंगे, और उत्तर लिखना सिर्फ़ पर्यवेक्षक के निर्देश के बाद प्रारम्भ करना होगा परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है उम्मीदवारों को अपनी स्टेशनरी सामग्री स्वयं साथ लानी होगी ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके अलावा, बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार मॉडल प्रश्न पत्र भी मौजूद हैं ये मॉडल प्रश्न पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किए जा सकते हैं और परीक्षा की तैयारी में सहायक हो सकते हैं

Back to top button