बिहार

Bihar New Four Lane: जानें बिहार के किस जिले में बनेगा नया मेगा प्रोजेक्ट, इन लोगों का होगा फायदा….

Bihar New Four Lane: भागलपुर से भलजोर (हंसडीहा) तक कुल 70 किलोमीटर बनने वाले फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए अब नए सिरे से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन सड़क जमीन अधिग्रहण के पेच में पिछले दो वर्ष से फंसा हुआ है जमीन अधिग्रहण की वजह से ही टेंडर नहीं खुल रहा था

01 08 2024 bihar four lane project 23770365 222818745 m

WhatsApp Group Join Now

निजी जमीन का कम होगा अधिग्रहण

इसके लिए अब कम से कम निजी जमीन का अधिग्रहण होगा निविदा भी फिर से जारी की जाएगी जानकारी मिली है कि सड़क का संशोधित डीपीआर मुख्यालय भेज दिया गया है अब इस डीपीआर के आधार पर ही निविदा जारी की जाएगी हाल ही में मोर्थ के क्षेत्रीय ऑफिसर ने भागलपुर-हंसडीहा सड़क का निरीक्षण किया था

कम होगी सड़क की चौड़ाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ जगहों में फोरलेन सड़क की चौड़ीई कम हो जाएगी जहां 55 से 60 मीटर सड़क चौड़ी बननी थी वहां 50 से 55 मीटर ही चौड़ीकरण किया जाएगा सर्विस लेन की चौड़ाई समेत अन्य कार्यों में भी कटौती की गई है कम से कम जमीन अधिग्रहण होने के कारण 7 मीटर की स्थान अब इसका सर्विस रोड 5.5 मीटर चौड़ा ही बनेगा

कम हो जाएगी निर्माण राशि

अब जबकि सड़क की चौड़ाई कम होगी, तो इसके निर्माण की राशि भी कम हो जाएग साथ ही जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राशि का भी भुगतान कम करना पड़ेगा संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि 35-40 करोड़ रुपये कम लगेंगे इससे घर टूटने के साथ-साथ जमीन अधिग्रहण की राशि भी 150 करोड़ के बजाय 105 करोड़ ही खर्च करना होगा पिछले महीने क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा रोड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इस परियोजना में शामिल कुछ योजना में कटौती और कम से कम भूमि अधिग्रहण पर बल देते हुए डीपीआर में कुछ संसोधन का निर्देश दिया था

5.5 मीटर का होगा सर्विस रोड

बता दें कि इसके पहले चरण में अलीगंज बाईपास थाना से ढाकामोड़ तक बनने वाले फोरलेन सड़क के सर्विस लेन की चौड़ाई कम कर दी गई है लोगों का घर नहीं टूटे और जमीन अधिग्रहण की परेशानी खड़ी ना हो इसके लिए हाट पुरैनी, सांझा रजौन, पुनसिया के पास सर्विस रोड की चौड़ाई 5.5 मीटर ही रहेगी

यहां होना था जमीन अधिग्रहण

संझा में सरकारी गैरमजरूआ सर्व साधारण रास्ता, बांध आगियाचक में भैरव स्थान, टेकानी में खंता, धौनी में नदी कतरिया, नाली, पोखर, बांध, सड़क, कटियामा में नाली, दुकान, रास्ता, बखडाबेला में बांध, रास्ता, नाला, रजौन में कच्चा और पक्का मकान, झोपड़ी, केवाड़ी में विद्यालय का हाता वाले स्थान समेत 10.02 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना था, लेकिन अब कम जमीन अधिग्रहण की जाएगी

971 करोड़ होना था खर्च

वर्ष 2022 के डीपीआर के अनुसार भागलपुर से ढाकामोड़ तक पहले चरण में बनने वाले फोरलेन सड़क के निर्माण में 971 करोड़ राशि खर्च होना था इसके निर्माण राशि में भी करीब 50 से 60 करोड़ राशि कम होने का अनुमान है

Back to top button