बिहार

Bihar News: अमित शाह ने पवन सिंह को बनाया मास्टर-की, ऐसे तैयार की 22 सीटों की रणनीति

Bihar News: पटना पावर स्टार पवन सिंह बीजेपी में लौट आये हैं उपेंद्र कुशवाहा से उनकी सुलह हो गयी है पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की सुलह ने शाहबाद में एनडीए के लिए आशा पैदा कर दी है शाहाबाद वो क्षेत्र है, जिसे जीतना बीजेपी के लिए हमेशा चुनौती रही है शाहाबाद क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है पिछले दिनों अमित शाह बिहार के 50 सीटों के लिए खास प्लान तैयार किया था, जिनमें से 22 सीटें शाहाबाद की थी पवन सिंह की बीजेपी में वापसी और उपेंद्र कुशवाहा से सुलह के बाद बताया जा रहा है कि शाह ने शाहाबाद के 22 सीटों पर गेम सेट कर दिया है

Images 3 30

WhatsApp Group Join Now

काफी कठिन रही है बीजेपी के लिए यहां जीत

शाहाबाद की 22 सीटों पर पिछले एक दशक का रिकॉर्ड खंगाला जाए तो आंकड़ों में भी काफी उतार चढ़ाव दिखता है वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 22 में से महज 6 सीटें मिली थीं 2019 के लोकसभा चुनाव में शाहबाद की चारों सीटें जीतकर भाजपा ने जोरदार वापसी की थी, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा और एनडीए को केवल दो सीटें आरा और बड़हरा मिल सकी 2024 के विधानसभा उपचुनाव में तरारी और रामगढ़ पर जीत दर्ज कर बीजेपी ने वापसी के संकेत दिए, लेकिन उसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए अपनी सभी चार सीटें पर हार गयीं

पवन सिंह के कारण उपेंद्र कुशवाहा हारे थे चुनाव

2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की करारी हार हुई पवन सिंह के पावर ने कुशवाहा को तीसरे नंबर पर ला दिया पवन सिंह को 2,74,723 वोट मिले, जबकि कुशवाहा को महज 1,71,761 वोट राजा राम सिंह ने 3,80,581 वोटों से दोनों को पछाड़कर जीत हासिल की पवन सिंह के निर्दलीय उतरने से कुशवाहा के कोर वोट बैंक- खासकर युवा और भोजपुरी प्रेमी विभाजित हो गए पवन सिंह की स्टार पावर ने ग्रामीण इलाकों में लहर पैदा कर दी

वोटरों को एकजुट रखने की कोशिश

पवन सिंह का भोजपुरी कनेक्शन इस बार एनडीए को लाभ पहुंचाएगा उपेंद्र और पवन के बीच समझौता एनडीए की रणनीति को मजबूत कर सकता है पवन सिंह की फैन फॉलोइंग- खासकर बिहार के ग्रामीण और युवा वोटरों में कुशवाहा के आरएलएम को नयी ऊर्जा देगी इस बार के चुनाव में उपेंद्र और पवन के साथ आने से उपेंद्र के जातिगत वोट में विभाजन नहीं होगा, साथ ही पवन सिंह के पावर का फायदा भी गठबंधन को मिलने की आशा है

Back to top button