Bihar Rojgar Mela: मुजफ्फरपुर में कल बेरोजगारों को मिलेगा शानदार मौका, बढ़िया सैलरी के साथ अच्छी प्लेसमेंट…
बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा असवर मिला है। 17 जुलाई को मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल 30 पदों पर बहाली होगी। यह शिविर बिहार गवर्नमेंट के श्रम संसाधन विभाग भीतर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में गुरुवार को गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम नियोजनालय भवन, मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजित की जाएगी. यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

इस शिविर में Skillz Desk Pvt. Ltd. की ओर से भाग लिया जाएगा, जिसके माध्यम से बजाज ऑटो (DET), करियर मीडिया ट्रेनी तथा टाटा मोटर्स (Assembly Trainee) के कुल 30 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
18,000 रुपये होगा वेतन
इस शिविर में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की उम्र सीमा 18 से 30 साल के बीच के होनी चाहिए। इस शिविर में मिलने वाले रोजगार की वेतन ₹17,000 से ₹18,000 प्रति माह होगी। रोजगार के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। जैसे कैन्टीन, बस सेवा, यूनिफॉर्म, जूते, मेडिकल सुविधा और इंश्योरेंस। शिविर में मिलने वाले रोजगार का कार्यस्थल पुणे, अहमदनगर (महाराष्ट्र) एवं अहमदाबाद (गुजरात) होगी। यह शिविर खासकर उन युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है जो तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में जॉब की तलाश कर रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें।
अवर प्रादेशिक नियोजनालय के प्रशिक्षु नियोजन पदाधिकारी मो। इमरान हसीब ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ 17 जुलाई 2025 को नियोजनालय परिसर में अधिक से अधिक संख्या में मौजूद होकर इस अवसर का फायदा उठाएं। वैसे शीट सीमित है इसलिए सभी लोग दिए गए समय पर पहुंचे। श्रम संसाधन विभाग द्वारा हर हफ्ते में इस तरीका का आयोजन किया जाता है। लिहाजा लोग इसको अपने हाथ से न जाने दें।

