फिर से जोर पकड़ रहा है विरोध, BPSC अभ्यर्थियों ने खोला यह नया मोर्चा

जानकारी के मुताबिक फिलहाल बीपीएससी अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों के हाथों में तिरंगा है, अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का बोलना है बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में धांधली हुई है। ऐसे में इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा लेनी चाहिए। बीपीएससी अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए बेली रोड भारी संख्या में पुलिसवालों को तैनात किया गया है। सदर एसडीएम और डीएसपी पहुंचे बीपीएससी कार्यालय के पास पहुंच गए हैं। इस दौरान बीपीएससी की तरफ सड़क के पास बैरकेडिंग कर दी गयी है। फिलहाल सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
बता दें, बिहार लोग सेवा आयोग ने 70वीं बीपीएससी PT परीक्षा का परिणाम बीते 23 जनवरी को ही घोषित कर दिया था। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 21 हजार 581 हजार अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा था कि इस बार सामान्य श्रेणी के 9017, एससी 3295, एसटी 211, ओबीसी 2793, ईबीसी 3515, पिछड़ा वर्ग स्त्री 601, दिव्यांग 561, ईडब्ल्यूएस के 2149, फ्रीडम फाइटर कोटा से 280 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं परीक्षा में कुल 328990 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेकिन, परिणाम जारी होने के बाद भी बीपीएससी अभ्यर्थियों का विरोध जारी है।

