बिहार

BPSC ने निकाली 1339 पदों पर भर्ती, जानें विस्तार में…

BPSC Recruitment 2024: बिहार में सरकारी जॉब चाहने वालों के लिए गुड न्यूज है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1339 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है. असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाह रहे युवा आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तिथि 26 जुलाई है. असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में होगी.

11zon cropped 2 1

WhatsApp Group Join Now

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमडी/एमएस/डीएनबी पास किया होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को अनुभव होना भी महत्वपूर्ण है. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 48 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 50 वर्ष है.

आवेदन शुल्क

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है. जबकि एससी/एसटी और सभी वर्ग की स्त्री उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है.

कैसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना किसी परीक्षा के होगा. इसकी बजाए एमबीबीएस/एमडी/डीएम आदि में मिलने मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. इन मार्क्स का एक वेटेज तय किया गया है.

कैसे करें आवेदन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब आपको नए पोर्टल पर जाकर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है.
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज कर अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करना है. अंत में उम्मीदवारों को शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है.

Back to top button