बिहार

BPSC Recruitment: बिहार में 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर शुरू हो गई भर्ती, तुरंत कर दें अप्लाई

BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. ये भर्तियां बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी. खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.

Can general category get government jobs

WhatsApp Group Join Now

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तिथि 7 मई 2025 है.

कुल पदों की संख्या और विभागवार विवरण  

BPSC द्वारा जारी भर्ती में 25 विभिन्न विभागों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी. इनमें से सबसे अधिक पद एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (125), औषधि (120), महिला बीमारी एवं प्रसव (120), और शिशु बीमारी (106) विभागों के लिए हैं. नीचे विभागवार पदों की संख्या दी गई है:

  • एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (निश्चेतना)- 125
  • औषधि- 120
  • स्त्री बीमारी एवं प्रसव- 120
  • शिशु रोग- 106
  • पैथोलॉजी- 84
  • हड्डी रोग- 76
  • रेडियोथेरेपी- 76
  • इमरजेंसी मेडिसिन- 74
  • रेडियोलॉजी- 73
  • एनाटॉमी- 69
  • टीबी एंड चेस्ट- 68
  • चर्म और रति रोग- 67
  • नाक, कान और गला- 65
  • नेत्र रोग- 64
  • मनोरोग- 63
  • फिजियोलॉजी- 62
  • माइक्रोबायोलॉजी- 60
  • बायोकेमिस्ट्री- 60
  • फार्माकोलॉजी- 59
  • एफएमटी- 59
  • पीएसएम- 56
  • पीएमआर- 43
  • जेरियाट्रिक्स- 36
  • दंत रोग- 23
  • स्पोर्ट्स मेडिसिन- 03

Back to top button