बिहार
BPSC TRE 3.0 Exam: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ये है जरूरी नियम
BPSC TRE 3.0 Exam: बिहार लोक सेवा आयोग यानि बीपीएससी कल से तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को आयोजित कर जा रहा है, बता दें कि ये परीक्षा कल से प्रारम्भ हो के 22 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा से पहले बीपीएससी के तरफ से 7 नियमों का एक नोटिस जारी कर दिया है जिसका पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होगा वरना उन्हें परीक्षा में कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Group
Join Now
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 7 महत्वपूर्ण नियम:
- परीक्षा प्रारम्भ होने से दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंच जाना महत्वपूर्ण है, परीक्षा के प्रारम्भ होने से ठीक एक घंटे पहले प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इस बात का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि रोल नंबर के साथ एक कोड भी उपस्थित हो, अक्सर ऐसा होता है कि ब्राउजर में गड़बड़ी होने के कारण कोड प्रिंट नहीं हो पाता, ऐसे में बिना कोड वाले एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी।
- एडमिट कार्ड के साथ आपने औनलाइन आवेदन के समय जो अपनी फोटो आईडी प्रूफ दी थी उसे अवश्य लेकर जाएं।
- ओएमआर आंसर शीट में क्वेश्चन बुकलेट की सीरीज छपी होती है, आंसर शीट पर केवल क्वेश्चन बुकलेट में दी गई संख्या लिखें और और सीरियल नंबर के केवल गोले को कलर करें।
- इस परीक्षा में उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से ही प्रवेश की अनुमति दी गई है, अभ्यर्थियों को उनके पात्रता के संबंध में औनलाइन आवेदन में साफ किया गया था और वकायदा जांच के बाद उनकी अभ्यर्थिता पर आयोग के द्वारा फैसला लिए जाएंगे।
- आवेदन में उपस्थित तथ्यों में किसी भी जांच के क्रम में वरना यदि पाई जाती है तो ऐसे में उम्मीदवारी की आवेदन रद्द की जा सकती है और आनें वाले परीक्षाओं में भी शामिल होने से उन्हें रोका जा सकता है।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, इयरफोन या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाना वर्जित है।

