बिहार

बसपा ने बक्सर सदर विधानसभा सीट से अभिमन्यु सिंह कुशवाहा को बनाया अपना प्रत्याशी

 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बक्सर सदर विधानसभा सीट से अभिमन्यु सिंह कुशवाहा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने इसकी औपचारिक घोषणा की. पार्टी के राष्ट्रीय समन्वय

Download 2025 10 05t130504. 697

WhatsApp Group Join Now

बक्सर जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने अभिमन्यु सिंह कुशवाहा पर भरोसा जताते हुए उन्हें बक्सर सदर विधानसभा का प्रत्याशी बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीएसपी द्वारा बिहार की कई विधानसभा सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं और शेष सीटों पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा.

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

इस घोषणा के बाद बक्सर स्थित बीएसपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह कुशवाहा और जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. कार्यालय में “बहन मायावती जिंदाबाद” और “बसपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे.

प्रत्याशी घोषित होने पर अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने मायावती, आकाश आनंद और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मैं उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा और बक्सर विधानसभा सीट जीतकर बीएसपी की झोली में डालूंगा.

20 वर्षों से विकास के नाम पर का आरोप

कुशवाहा ने बीजेपी और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए बोला कि पिछले 20 सालों से बक्सर में इन दलों की जीत होती रही है, लेकिन विकास के नाम पर जिले को ठगा गया है. उन्होंने बल देकर बोला कि जनता अब परिवर्तन चाहती है और बीएसपी ही इस परिवर्तन की ताकत बनेगी. उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार अपनी टीम के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं और लोगों का रुझान बीएसपी के पक्ष में साफ दिख रहा है.

बक्सर में बीएसपी की सक्रियता और अभिमन्यु सिंह कुशवाहा की उम्मीदवारी ने सियासी हलचल तेज कर दी है. पार्टी कार्यकर्ता अब जीत का संकल्प लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

Back to top button