बक्सर पुलिस ने 19 सांड और 5 गायें लदी एक ट्रक को किया जब्त
बक्सर नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गौ-तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने यूपी से बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही एक ट्रक को बरामद किया, जिसमें 19 सांड और 5 गायें लदी हुई थीं. कुल 24 गौवंशों से भरे इस ट्रक को पकड़ा गया, हालांकि पुलि

जानकारी के अनुसार, ट्रक यूपी से बिहार आ रहा था. गोलंबर के पास नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान इसे रोकने का कोशिश किया. इसी दौरान चालक ने ट्रक को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया और मौका पाकर फरार हो गया. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो ट्रक के अंदर 24 गौवंश मिले, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी थी. शेष सभी मवेशियों को बक्सर स्थित आदर्श गोशाला में रखवाया गया है.
पुलिस को देख चालक और स्मग्लर फरार
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि वाहन जांच के क्रम में संदिग्ध ट्रक को पकड़ा गया. ट्रक में कुल 24 गौवंश थे, जिनमें एक मृत पाया गया. चालक और स्मग्लर फरार हो चुके हैं. वाहन को बरामद कर आगे की जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक पर कोई नंबर प्लेट नहीं था, सिर्फ़ ‘उज्ज्वल’ नाम लिखा हुआ मिला है. पुलिस अब वाहन के मालिक और इससे जुड़े तस्करों की पहचान करने में जुटी है.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह ट्रक यूपी पुलिस को चकमा देकर बिहार में दाखिल हुआ था. पुलिस को शक है कि यह मवेशी स्मग्लिंग का एक संगठित रैकेट है, जो बिहार के रास्ते से होकर पश्चिम बंगाल तक पशुओं की स्मग्लिंग करता है. खास बात यह रही कि ट्रक में एक भी दुधारू गाय नहीं थी, जिससे पुलिस को संभावना है कि इन सांडों और गायों को वध के लिए ले जाया जा रहा था.
इस घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार हुए तस्करों और वाहन के मालिक का पता लगाया जा सके. जल्द ही ट्रक मालिक और तस्करों की पहचान कर उन्हें अरैस्ट किया जाएगा.

