बिहार
सीएम नीतीश कुमार ने स्व० सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के जयंती समोरह का आयोजन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यहां पहुंचे और स्व० सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान सुशील मोदी स्मृति अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सीएम को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया. इस अवसर पर उप सीएम सम्राट चौधरी, उप सीएम विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

WhatsApp Group
Join Now

