बिहार

अन्तर्राष्ट्रीय बृद्धजन दिवस पर चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रविवार को सीवान के जिला परिषद बैठक भवन मे अन्तर्राष्ट्रीय बृद्धजन दिवस,निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग नयी दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग विहार पटना के निदेश के आलोक में किया गया

Newsexpress24. Com download 2023 10 01t181724. 746

WhatsApp Group Join Now

सीवान जिला अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय बृद्धजन दिवस, निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम में 80 साल से अधिक उम्र तथा 100 साल से अधिक उम्र वाले बृद्धजन मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, महराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी रोचना माद्री, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सीवान उप निर्वाचन पदाधिकारी, सीवान सदर और महराजगंज के अवर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आदर सहित शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सभी वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित किया गया

लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने की ली शपथ

निर्वाचन साक्षरता क्लब तथा चुनाव पाठशाला पर आधारित गतिविधियो के अनुसार युवा निर्वाचकों को सांकेतिक रूप से मतदाता फोटो आईडी प्रूफ देकर साथ ही “यूथ है तो बूथ है ” स्लोगंन का टीशर्ट पहनाकर उन सभी युवा मतदाताओं को आनें वाले चुनाव मे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

साथ ही सभी ने शपथ लिया की हम सभी लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखेंगे इस अवसर पर सीवान के उप निर्वाचन पदाधिकारी, महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सीक्रेट शाखा सीवान, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सीवान, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सीवान,अवर निर्वाचन पदाधिकारी सीवान सदर/महराजगंज के साथ-साथ सियासी दलों के अध्यक्ष एवं सचिव आदि मौजूद हुए

 

Back to top button