बिहार

पटना में शुक्रवार को 3 घंटे तक कटेगी बिजली

पटना में शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते 50 से अधिक इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी. सगुना मोड़, मधुपाली कॉलोनी, शाहपुर, पंचमुखी मंदिर, फेडरल कॉलोनी, अदालतगंज, मौर्या टावर, तारामंडल, चितकोहरा, न्यू पटना कॉलोनी, हसनपुरा में सप्लाई बाधित रहेगी.

Download 14 19

WhatsApp Group Join Now

इन इलाकों में कटेगी बिजली

1. बिजली विभाग के अनुसार 11KV PHED फीडर आनंद बाजार पावर सब स्टेशन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा. इस वजह से हाथीखाना मोड़, मैनपुरा खरंजा रोड, सगुना गैस गोदाम, सगुना मोड़ और मधुपाली कॉलोनी में बिजली कटेगी.

2. लाइन शिफ्टिंग को लेकर 11KV रूरल फीडर आनंद बाजार पावर सब स्टेशन से सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी. इस वजह से बिजापथ, नुरूपर, रघुरामपुर, चांदमारी, दाउदपुर, शाहपुर के इलाकों में बिजली गुल रहेगी.

3. 11KV BC रोड फीडर राजापुर पावर सब स्टेशन के भीतर सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक राजापुर, BC रोड पूर्वी और पश्चिमी, पंचमुखी मंदिर, सुर सुधा लेन में बिजली कटेगी.

4. 11KV इशोपुर फीडर और 11KV फीडर भुसौला को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगा. जिसके भीतर इशोपुर, फेडरल कॉलोनी, रामनाथ नगर, राय चौक, मुर्गिया टोला, विशाल कॉलोनी, आस्था ग्रीन अपार्टमेंट, बोचहा चक क्षेत्र में बिजली कटेगी. .

5. मेंटेंनेंस को लेकर 11KV मौर्य फीडर, 11KV pg 2, 11KV डाकबंगला फीडर मौर्या लोक पावर सब स्टेशन को 12 बजे से 2 बजे तक बंद रखा जाएगा. जिसके चलते अदालतगंज, मौर्या टावर, तारामंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

6. पेड़ की छंटाई को लेकर 11KV अनीसाबाद पावर सब स्टेशन के भीतर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक पुलिस कॉलोनी, खगौल रोड समेत अन्य इलाकों में बिजली कटेगी.

7. विष्णुपुरी फीडर अनीसाबाद पावर सब स्टेशन दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक बंद रखा जाएगा. जिस वजह से गर्दनीबाग हाई स्कूल, कमला नेहरू हाई स्कूल, ताहिर लेन, पंच मंदिर, विष्णुपुरी, दरोगा राय हाई स्कूल, चितकोहरा, अंबेडकर चौक, भिखाचक क्षेत्र में बिजली कटेगी.

8. बेउर पावर सब स्टेशन के भीतर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बंद एसके विहार कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, साईं चक, न्यू पटना कॉलोनी, हसनपुरा, नथूपुरा, मिथिलांचल कॉलोनी में बिजली गुल रहेगी.

9. 11KV हिंदुनि फीडर वाल्मी पावर सब स्टेशन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा. इस वजह से वृंदावन कॉलोनी रोड नंबर 2, नोसा ​​​​​​गांव, बहादुपुर, नवादा शिवा चक, नयन चक, हिंदुनि, आलमपुर में आपूर्ति बाधित रहेगी.

10. मेंटेनेंस को लेकर 11KV एक्सचेंज फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा. इस वजह से BSNLटेलीफोन एक्सचेंज रोड नंबर 13a, 13b,13c और पाटलिपुत्र पथ राजेंद्र नगर में बिजली कटेगी.

Back to top button