बिहार

सत्यापन कार्य से गायब 37 कर्मी से मांगा गया स्पष्टीकरण: बेतिया में SDM बोले…

बेतिया जिला निबंधन और परामर्श केंद्र में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की ओर से अपलोड प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन कार्य से 37 कर्मी गायब रहे हैं इसे गंभीरता से लेते हुए नोडल पदाधिकारी सह एएसडीएम अनिल कुमार ने गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही है

Newsexpress24. Com 37 sdm a795da32 3501 4a41 8f7b 903981429bf4 1694317405907

WhatsApp Group Join Now

अभ्यर्थियों के अपलोड प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य में गायब जिन कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब की गई है, उसमें नौतन के पंचायत सचिव युगेलेश्वर किशोर यादव, संटू कुमार, नीतीश कुमार, रजनीकांत, नौतन के कार्यपालक सहायक विजय कुमार, योगापट्टी के लक्ष्मीपुर हाई विद्यालय के लिपिक बाबूनंद प्रसाद, हाई विद्यालय पखनाहा के लिपिक अरविंद कुमार, बेतिया विपिन हाई विद्यालय के लिपिक मनोज कुमार दुबे, अजय कुमार, चनपटिया के पंचायत सचिव रामपारस राम, बेचू बैठा, राज हाई विद्यालय के लिपिक अरुण कुमार पांडेय, विजय कुमार आमना उर्दू हाई विद्यालय के लिपिक वाजिद कुमार, परसौनी हाई विद्यालय के लिपिक राधेश्याम यादव, बैरिया के कार्यपालक सहायक निर्मल कुमार, जयदीप कुमार, नरसिंह कुमार शामिल हैं

इसके अतिरिक्त मझौलिया के पंचायत सचिव इंद्रजीत कुमार, हरगुन हाई विद्यालय सरिसवा के लिपिक सत्येंद्र राव, सदर मंगल सिंह हाई विद्यालय मैनाटांड़ के लिपिक हरेंद्र प्रसाद यादव, हाई विद्यालय रमपुरवा के लिपिक विनोद कुमार, बैरिया के पंचायत सचिव विकास कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार मंडल, सूरज कुमार शशिभूषण कुमार, प्रोजेक्ट हाई विद्यालय सिकटा के लिपिक एजाज अहमद, सिकटा हाई विद्यालय के लिपिक शर्फुद्दीन बैठा, भैंसही हाई विद्यालय के लिपिक प्रदीप कुमार तिवारी, प्रोजेक्ट हाई विद्यालय वृंदावन चनपटिया के लिपिक विपिन महतो, योगापट्टी के पंचायत सचिव रामनरेश पंडित, मोहन कुमार, विकास कुमार, हाई विद्यालय नरकटियागंज के लिपिक राकेश रंजन, चनपटिया के कार्यपालक सहायक राहुल कुमार और प्रोजेक्ट कन्या हाई विद्यालय पटखौली बगहा-दो के लिपिक घनश्याम शर्मा से स्पष्टीकरण तलब की गई है

Back to top button