बिहार

अभी ढूंढकर रखे लें, जमीन के सर्वे में आवश्यक है ये दस्तावेज

 बिहार में जमीन सर्वे का काम एक बार फिर से रफ्तार पकड़ चुका है इस बार यह सर्वे बिहार के सभी जिलों में करवाया जा रहा है सर्वे की सारी प्रक्रिया ऑफलाइन के साथ औनलाइन भी मौजूद है सारे दस्तावेज़ औनलाइन भी अपलोड कर सकते हैं साथ ही सर्वे की स्थिति को औनलाइन देख भी सकते हैं बस जब जमीन की नापी करने अमीन आपके खेतों में आए, तब आपकी या आपके किसी प्रतिनिधि की मौजूदगी महत्वपूर्ण है ऐसे में आपके मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि जमीन सर्वे में किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ रही है, तो आपको बता दें कि आपके खेत से जुड़ी सभी दस्तावेजों की जरूरत पड़ने वाली है

Bihar land

WhatsApp Group Join Now

इन दस्तावेजों को कर लें तैयार
जमीन सर्वे करवाने के लिए सबसे पहले अपने परिवार का वंशावली बनवा लें जमीन सर्वे में वंशावली का बहुत खास महत्व है पूर्वजों से मिलने वाली जमीन का नामांत्रण जीवित आदमी के नाम से कराने के लिए आवेदन फॉर्म के साथ वंशावली देना महत्वपूर्ण है यह हर पंचायत स्तर पर सरपंच और पंचायत सचिव के माध्यम से बनवाई जा सकती है वंशावली के बाद जमीन का रकबा, चौहदी, खेसरा की जानकारी स्वघोषणा पत्र में देनी है इसके साथ ही, जमाबंदी यानी मालगुजारी रसीद की फोटो कॉपी देनी है खतियान का नकल यदि मौजूद हो, तो देना है

मालिक की हो गई मृत्यु, तो क्या करें
यदि जमीन का मालिक या पूर्वज की मौत हो चुकी है, इस स्थिति में मृत जमाबंदी रैयत, यानी मालिक की मौत की तिथि और मौत के प्रमाण पत्र की छाया प्रति देनी है इसके नाम पर जमीन का हस्तांतरण करना है, उसको मृतक का वारिस होने का प्रमाण के रूप में आधार कार्ड आदि देना है यदि किसी जमीन को लेकर कोर्ट का कोई आदेश हो, तो मूल प्रति की फोटो कॉपी देनी है

अगर आपके किसी भी जमीन का दाखिल खारिज नहीं हुआ है, तो वो सबसे पहले करवा लें तभी रसीद कटेगी, जिसे सर्वे के दौरान जमा करानी है इस बारे में विशेष जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के शिविर प्रभारी सह विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं

Back to top button