पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा में गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ा, डीजे की रहेगी व्यवस्था
पूर्णिया में 7 अप्रैल को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा दुर्गा जगह मधुबनी से दोपहर 11.30 बजे निकलेगी. आयोजकों का दावा है कि इस बार की रामनवमी शोभा यात्रा अभूतपूर्व होगी. शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाए
शोभायात्रा में गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ा, डीजे की भी विशेष प्रबंध रहेगी, जिससे श्रद्धालु राम धुन पर झूम उठेंगे. शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर शहर के मधुबनी क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा के आयोजक मंडल की ओर से सियासी संगठन से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया.
सर्वसम्मति से प्रवीण चौरसिया को शोभा यात्रा समिति का संयोजक बनाया गया. बैठक शोभा यात्रा के संयोजक नवनीत आनंद ऊर्फ बंटी यादव की अध्यक्षता में हुई.
शोभायात्रा को लेकर उत्साह का माहौल
आयोजक मंडल ने कहा कि शोभायात्रा मधुबनी बजार होते हुए सिपाही टोला रोड, $ हाऊस चौक, नगर निगम पूर्णिया, आरएन साव चौक, भट्ठा लखन चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार, खुश्किबाग स्टेशन रोड होते हुए मां काली मंदिर सिटी में भरत मिलाप के बाद संपन्न होगी. शोभा यात्रा में बंगाल की झांकी, भगवा, झंडा, भगवा पताका और बैंड पार्टी शामिल होंगे.
आयोजकों ने आगे कहा कि रामनवमी शोभायात्रा अपने आप में भव्य, विशाल और अभूतपूर्व होगी. इसकी सारी तैयारी टोली के सभी सदस्य मिलकर कर रहे हैं. लोगों में शोभायात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है.
साज-सज्जा की तैयारी की जा रही है
रामभक्त उस क्षण का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं और शोभायात्रा का हिस्सा बनने के लिए अपने-अपने स्तर से भी तैयारी में लगे हैं. सामाजिक, सांसकृतिक, धार्मिक संगठन, अखाड़े से शोभायात्रा में तरह-तरह के झांकी, वाद्य यंत्र, साज-सज्जा की तैयारी की जा रही है.
अधिक संख्या में महिला-पुरुष, युवा युवतियों को शोभायात्रा में शामिल किए जाने, प्रत्येक घरों पर भगवा ध्वज लगाना, मंदिर में रामायण पाठ, अष्टयाम आयोजित किए जाने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई.

