बिहार

इस विधि द्वारा प्राप्त करें Bihar Board की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड

Bihar Board Intermediate Admit Card 2025 Practical Exam Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है विद्यार्थी जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड विद्यालय प्रिंसिपल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं इसे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है

106608254

WhatsApp Group Join Now

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक आयोजित होंगी विद्यालय के प्रिंसिपल को यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद विद्यालय की मुहर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं इसके बाद विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे

इसके अतिरिक्त विद्यार्थी सीधे इस लिंक के जरिए भी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं

Bihar Board Inter Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां BSEB इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2025 लिखा हो
लॉग इन पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
एडमिट कार्ड को चेक करें और इसे डाउनलोड करके हार्ड कॉपी प्रिंट करें

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट थ्योरी परीक्षा का शेड्यूल
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा 1 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो रही है और 15 फरवरी 2025 तक  चलेगी परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित होंगी पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी

Back to top button