बिहार

Gold Silver Rate Patna: नवरात्रि तक आँसू निकाल देगी बढ़ती हुई कीमत, अभी भी नहीं है कोई रहम

नवरात्रि सहित आने वाले फेस्टिवल सीजन में यदि आप सोने की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जेब ढीली करने के लिए तैयार रहिए सोने के मूल्य इस कदर बढ़ चुके हैं कि आम ग्राहक के लिए गहने खरीदना किसी सपने से कम नहीं लग रहा मूल्य सुनते ही लोगों का दिमाग चकरा जा रहा है, क्योंकि अब सोना ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुका है

Images 5 2

WhatsApp Group Join Now

पटना ज्वेलरी बाजार के एक्सपर्ट बताते हैं कि ज्वेलरी बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है आपको जानकर आश्चर्य होगी कि इतिहास में पहली बार 22 कैरेट सोना एक लाख 05 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है अभी फेस्टिवल सीजन ने समय बचा हुआ है यदि यही रफ्तार रही तो कीमतों में अभी और बढ़ोतरी होना तय है यही हाल 18 कैरेट का भी है वो भी 90 हजार के करीब है

क्या है लेटेस्ट रेट 
पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का मूल्य आज 110,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है यदि GST जोड़ दिया जाए तो इसकी मूल्य 113,300 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है वहीं, बिना GST जोड़े 22 कैरेट सोना 101,900 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 84,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है

आज चांदी में स्थिरता 
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के मुताबिक आज एक किलो चांदी की बिक्री 125,000 रूपये प्रति किलो हो रही है यदि GST जोड़ दिया जाए तो इसकी मूल्य 128,750 रूपये हो जाती है हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 123 रुपए प्रति ग्राम हो रही है

आभूषणों का एक्सचेंज दर क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज दर 98,900 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 84,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज दर 120 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज दर 118 रूपये प्रति ग्राम है

Back to top button