बिहार

ठेला चालक का पुत्र बीपीएससी पास कर बना शिक्षक, बोले…

यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो जीवन में आने वाला हर कठिन काम सरल हो जाता हैं छपरा के विकास यादव ने इस कहावत को सच करके दिखाया है विकास की काहानी कुछ ऐसी है कि सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे विकास की पढ़ाई से लेकर सरकारी जॉब पाने का यात्रा सरल नहीं रहा इसके लिए संघर्ष के दौर से भी गुजरना पड़ा विकास के पिता ददन राय एक मजदूर हैं और परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई के लिए दिन-रात मेहनत करते रहे ददन राय कभी ठेला खींचते हैं तो कभी घर के सदस्यों के पेट भरने के लिए मजदूरी करते हैं बारिश में छठ टपकता है तो कभी इधर तो कभी उधर छिपकर रात गुजारने को विवश होना पड़ता है इन परेशानियों के बावजूद हार नहीं मानी यही वजह कि पिता के सपने को साकार करते हुए विकास ने बीपीएससी की परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बन गए

Newsexpress24. Com exam 2023 10 b837e7494b0d08f696282911ee2494cc 3x2 11zon

WhatsApp Group Join Now

ददन राय ने कहा कि प्रारम्भ से ही अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कड़ी मेहनत करता रहा जिसका रिज़ल्ट अब मुझे मिला है और पुत्र विकास यादव ने अपने पिता के मेहनत को जाया नहीं होने दिया और अब सरकारी शिक्षक बन गए हैं उन्होंने कहा कि जब इस बात की सूचना मिली तो बहुत खुश हुआ और परिवार में उत्सव जैसा माहौल था उन्होंने कहा कि जब दूसरे राज्य में काम करने के लिए गया तो लोगों के बच्चे को पढ़ते देख मन में आइडिया आया कि अपने बच्चों को भी पढ़ाऊंगा उसके बाद से और मेहनत करने लगा और बच्चों की हर आवश्यकता पूरा करने की प्रयास करते रहा पिता का संघर्ष और पुत्र का मेहनत रंग लाई अब बेटा बीपीएससी पास कर सरकारी शिक्षक बन गया है

पिता के संघर्ष का फल
विकास यादव ने कहा कि इससे पहले नियोजित शिक्षक के रूप में सेवा दे रहा था हालांकि, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता रहा बीपीएससी में इस बार कामयाबी मिल गई और 10+2 विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर जॉब मिल गई उन्होंने कहा कि कोचिंग के बजाय घर पर ही यूट्यूब पर पढ़ाई करता था पढ़ाने के लिए पिता को काफी संघर्ष करना पड़ा पिता का संघर्ष और मेहनत देखकर आंख में आंसू भी आ जाते थे पिता के संघर्ष को देखकर ठान लिया था कि उनके मेहनत और बलिदान को विफल नहीं होने देंगे पिता के आशीर्वाद से हीं शिक्षक बन पाया हूं उन्होंने कहा कि अब घर चलाने में भी पिता का योगदान कर पाएंगे

Back to top button