मेजबान दरभंगा ने बक्सर को 32-1 से किया पराजित
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त देखरेख में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-13 के प्रांगण में राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 का आयोजन किया गया. बालिका प्रतियोगिता 2024-25 के चौथे दिन कबड्डी की प्रतियोगिता में बिहार के

प्रतिभा के बल पर और प्रशिक्षक के सुंदर ब्याह रचना का लोहा मानने पर विपक्षी दलों को मजबूर कर दिया. एक-एक अंक के लिए जूझते खिलाड़ियों का जज्बा देखते ही बनता है. मेजबान दरभंगा की बालिका खिलाड़ियों का उत्साह अपने पूल के सभी मैच जीतकर उच्चतम जगह पर है. दरभंगा ने अपने अब तक खेले गए सभी मैच का रिज़ल्ट अपने सुंदर खेल कौशल की बदौलत अपने पक्ष में किया है.वहीं, अपने पूल के विजेता और उपविजेता टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल खेलने का मौका मिलेगा. जहां से उन्हें नॉकआउट के आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में बहुत संभल कर खेलना होगा. उनकी छोटी सी भूल भी उनके लिए हार द्वार खोल देगी. उनकी एकाग्रता, सजगता उन्हें विजय मंजिल तक ले जाएगी. खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के बल पर बेगूसराय, मधुबनी, सारण, सहरसा, सीवान, भागलपुर, वैशाली, बक्सर, खगड़िया, सीतामढ़ी, नवादा, भोजपुर और पटना के खिलाड़ियों ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई किया है.
मैच के रिज़ल्ट की जानकारी देते हुए खेल मैदान प्रभारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार ने कहा कि अब तक हुए प्रतियोगिता के रिज़ल्ट इस प्रकार है. कैमूर ने गोपालगंज को 23-17, पटना ने किशनगंज को 44-2, खगड़िया ने किशनगंज को 27-3, नवादा ने लखीसराय को 47-6 ,भोजपुर ने पूर्वी चंपारण को 46-9, सारण ने भागलपुर को 42-8, कटिहार ने नालंदा को 49-12, सहरसा ने अररिया को 41-13, मधुबनी ने शेखपुरा को 37-11, सीवान ने जहानाबाद को 40-0, सीतामढ़ी ने मुंगेर को 32-24, वैशाली ने रोहतास को 32-22 हराया है.
दरभंगा ने कैमूर को 34-5, गोपालगंज ने गया को 32-0 , खगड़िया ने पश्चिमी चंपारण को 42- 29 , किशनगंज ने बांका को 36-30, पूर्णिया ने मुजफ्फरपुर को 46-36 ,बेगूसराय ने सुपौल को 57-9, लखीसराय ने अररिया को 23-17, जहानाबाद ने समस्तीपुर को 28-27 ,दरभंगा ने बक्सर को 32 – 1 एवं पटना ने बांका को 47-7 से पराजित किया.
जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने कहा कि आज खेल के समापन के बाद पता चल जाएगा की बिहार की अग्रणी अंडर-19 बालिका कबड्डी के खिलाड़ियों के बीच कितना बड़ा घमासान होने वाला है. कौन-कौन सी टीम सेमीफाइनल में अपने दमखम के बल पर अपने जिले का जलवा भी बिखरेगी.

