बिहार

जलजमाव के कारण छात्रावास को किया गया बंद

जमुई में लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्यालय में बना एक बालिका छात्रावास को विभाग के द्वारा बंद करना पड़ गया रातों-रात छात्रावास के छात्राओं को घर भेज दिया गया दरअसल जिले में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है बारिश के कारण बालिका छात्रावास में घुटनों तक पानी भर गयाNewsexpress24. Com 7 download 2023 10 06t075550. 496

WhatsApp Group Join Now

 

जिसके कारण छात्रावास को बंद करना पड़ गया छात्रावास पिछले चौदह दिनों से बंद पड़ा हुआ है जमुई जिला मुख्यालय में पीडी मिडिल विद्यालय के पास कस्तूरबा बालिका छात्रावास का संचालन किया जाता है छात्रावास परिसर में पानी भरने के कारण छात्राओं को आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी और उन्हें कई और तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद शिक्षा विभाग के द्वारा यह फैसला लिया गया तथा छात्रावास को बंद कर दिया जाए और सभी छात्राओं को अपने-अपने घर भेज दिया गया इस छात्रावास में सौ लड़कियां रह कर पढ़ाई करती है जिसमें पच्चीस मूकबधिर लडकियां है जो इस छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती हैं

छात्रावास के संचालक तथा पीडी मिडिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने कहा कि छात्रावास में पानी भर जाने की सूचना शिक्षा विभाग को दी गई थीविभाग के द्वारा निर्देश के बाद छात्रावास को बंद किया गया है और छात्राओं को घर भेज दिया गया है

उन्होंने कहा कि बारिश होने के कारण पूरा बाजार का पानी विद्यालय कैंपस में ही आ जाता है जिसके कारण कस्तूरबा और विद्यालय में पानी भर गया है छात्रावास और विद्यालय 22 तारीख से बंद है उन्होंने कहा कि बारिश कम होने के बाद ही साफ सफाई कराया जाएगा फिर छात्रावास खोला जाएगा पिछले 7 दिनों से लगातार बारिश हो रही है मौसम पूर्वानुमान की माने तो आने वाले तीन-चार दिनों में बारिश के कम होने की कोई संकेत नहीं है

 

खबरें और भी हैं…

Back to top button