सनकी अधिकारी हैं केके पाठक : उपेंद्र कुशवाहा
पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार शिक्षक विभाग के अवर सचिव केके पाठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने केके पाठक को लेकर बोला कि वह अच्छे अधिकारी हैं। उन्होंने कुछ अच्छे काम किए हैं लेकिन वह सनकी अधिकारी हैं। ऐसे फरमान जारी करते रहते हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है। टीचरों की साख बढ़ानी पड़ेगी तभी एजुकेशन ठीक होगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के एक वर्ष पूरे होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए बोला कि बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बोला कि इस 1 वर्ष में ही हमारी पार्टी काफी मजबूत हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन्म विश्वास यात्रा के बारे में बोला कि वह यात्रा कर रहे हैं। यह उनकी पार्टी का काम है लेकिन वह कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता है।।एनडीए का ही बोलबाला है एनडीए का बोलबाला रहेगा नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे।
CM ने भी कहा था मैं बात करूंगा
वहीं इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्यालयों की टाइमिंग को लेकर बड़ा आदेश दिया। दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने केके पाठक के उस आदेश पर कड़ी नाराजगी जताई जिसके अनुसार सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्यालयों की टाइमिंग की गई थी। नीतीश कुमार ने बोला कि सुबह 10:00 बजे से 4:00 तक की विद्यालयों का संचालन होगा। मंगलवार को सदन की कार्यवाही में शिक्षा से जुड़े प्रश्न पर उत्तर चल रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोला कि हम भी विद्यालय में पढ़ते थे। 9 से 5 तक विद्यालय ठीक नहीं है आज ही मैं इस संबंध में ऑफिसरों से बात करूंगा।
केके पाठक को सीएम ने पहले ही दिया था आदेश
जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने केके पाठक को पहले ही सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक ही विद्यालयों का संचालन करने का आदेश दिया था लेकिन इस आदेश की अनदेखी की गई। सीएम नीतीश कुमार ने बोला कि केके पाठक को आज ही बुलाकर बात करेंगे कि आख़िर क्यों नहीं मेरी बात मान रहे हैं।

