बिहार

बीपीएससी एग्जाम के लिए जाने आवेदन की डेट

BPSC 70th CCE 2024 Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की एक संभावित तारीख जारी की है. यानी अब परीक्षा 13 दिसंबर को होगी, इस संबंध में बीपीएससी ने नोटिस भी जारी किया था. बीपीएससी ने पदों की संख्या को बढ़ा दिया है, यानी अब 2027 पदों पर भर्तियां होंगी. बीपीएससी के इतिहास की अबतक की ये सबसे बड़ी भर्ती है. एग्जाम के लिए आपके पास अब और अधिक समय दिया गया है. Download 11zon 2024 10 18t192352. 003

WhatsApp Group Join Now

बीपीएससी एग्जाम के लिए आवेदन की डेट

बीपीएससी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है. इस बार बीपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास गोल्डन चांस है. आवेदन की तारीख भी बढ़ाकर 18 अक्टूबर से 4 नवंबर कर दी गई है. पिछले वर्ष बीपीएससी की भर्ती के लिए 475 पर ही शामिल हुए थे, जिसमें पदों की संख्या 475 थी, पहले यह संख्या 346 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 475 कर दिया गया था.

परीक्षा नवंबर में आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में परीक्षा की तिथि को पोस्टपोन कर दिया गया.अब एग्जाम 13 दिसंबर को होगा, इसकी घोषणा आयोग ने कर दी है. हालांकि ये भी संभावित तारीख है तारीखों में परिवर्तन हो भी सकता है और नहीं भी. एग्जाम से पहले सभी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए दे दी जाएगी. एडमिट कार्ड एग्जाम से पहल 7 या 8 दिन पहले जारी किया जाएगा.

BPSC 70th CCE के लिए कैसे करें आवेदन

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  •  अगर आप फ्रेश कैंडिडेट हैं तो वन OTR पूरी करें.
  •  परीक्षा का नाम चुनें और आवेदन फॉर्म भरें.
  •  अपनी पर्सनल जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन फीस का भुगतान करें.
  • भविष्य के लिए फाइनल पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

 

Back to top button