बिहार

बिहार कैडर में वापस लौटने वाले हैं कुंदन कृष्णन

आईपीएस कुंदन कृष्णन अब फिर से बिहार कैडर में वापस लौटने वाले हैं इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है यानि अब कुंदन कृष्णन एक बार फिर से बिहार में किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालेंगे और माफियायों को सबक सिखाएंगे अब ऐसे में आईपीएस कुंदन कृष्णन के उन किस्सों का भी जिक्र होना महत्वपूर्ण है, जिससे को लेकर वह खूब सुर्खियों में रहे थे आईपीएस कुंदन कृष्णन का एक ऐसा ही किस्सा बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन से भी जुड़ा हुआ है

Kundan krishnan

WhatsApp Group Join Now

दरअसल वर्ष 2006 में कुंदन कृष्णन पटना के सिटी एसपी थे उस दौरान उनका सामना आनंद मोहन और उनके समर्थकों से हो गया था इस दौरान नौबत मारपीट तक पहुंच गयी थी दरअसल 2016 में आनंद मोहन को एक मुकदमा में पेश होने के लिए देहारादून से पटना आना था इस दौरान आनंद मोहन पटना में एक होटल में रुके थे इस बात की जानकारी मिलते ही तत्कालीन सिटी एसपी कुंदन कृष्णन आनंद मोहन के पास पहुंच गए इस दौरान जो वहां जो हुआ था उसकी चर्चा बिहार ही नहीं राष्ट्र में होने लगी थी

पटना के होटल में हुआ था थप्पड़ कांड!

बताया जाता है कि आनंद मोहन जब पटना के एक होटल में रुके थे तब तत्कालीन एसपी कुंदन कृष्णन अपनी टीम के साथ वहां आनंद मोहन को अरैस्ट करने पहुंच गए थे उस दौरान कुंदन कृष्णन ने आनंद मोहन को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान आनंद मोहन ने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया दोनों के बीच काफी बहस भी हुई आनंद मोहन अपने समर्थकों से घिरे हुए थे बोला तो यह भी जाता है कि तब आनंद मोहन ने आईपीएस कुंदन कृष्णन को थप्पड़ भी मारा था  लेकिन, कुंदन कृष्णन भी मजबूती से आनंद मोहन के सामने डटे रहे और उन्हें खींचकर पकड़ लिया

समर्थकों से भिड़ गयी कुंदन कृष्णन की टीम 

मौके पर आनंद मोहन के समर्थकों की भीड़ के बावजूद आईपीएस कुंदन कृष्णन नहीं माने और अपनी हौसला का परिचय दिखाते हुए आनंद मोहन को अरैस्ट कर लिया इस दौरान आनंद मोहन उनके समर्थक पुलिस वालों से भिड़ गए लेकिन, फिर भी आईपीएस कुंदन कृष्णन और उनकी टीम मजबूती से समर्थकों को किनारे किया और आनंद मोहन को खींचकर साथ ले गए

बिहार में सभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

बता दें, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी है कुंदन कृष्णन वर्तमान में CISF में ADG के पद पर पदस्थापित हैं कहा जा रहा है कि बिहार वापसी के बाद कुंदन कृष्णन की अहम पद पर पदस्थापना होगी बिहार के सीएम नीतीश कुमार कुंदन कृष्णन को कुछ बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं कुंदन कृष्णन बिहार के कड़क अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं

Back to top button