बिहार

बेतिया राज कचहरी में स्थित कई सरकारी दफ्तरों को किया जायेगा स्थानांतरित

 

KK Pathak: केके पाठक के आदेश पर बेतिया राज न्यायालय में स्थित कई सरकारी दफ्तरों को अब वहां से स्थानांतरित किया जाएगा बेतिया राज के व्यवस्थापक अनिल कुमार सिंहा ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर न्यायालय से स्थान खाली करने का आदेश आया है यह कदम राज सचिवालय की इमारत की मरम्मत के कार्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया हैDownload 11zon 2025 04 08t181746. 336

WhatsApp Group Join Now

इन विभागों का कार्यालय है

राज सचिवालय भवन में कई जरूरी स्वास्थ्य विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे थे इनमें मुख्य अपर चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO), जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO), जिला वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण पदाधिकारी (District Vector Borne Disease Control Officer), जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ( District Leprosy Officer), दवा भंडार कार्यालय और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कार्यालय शामिल हैंइस स्थान पर एक संग्रहालय और दूरदर्शन का कार्यालय भी है

 

कुछ कार्यालय को किया गया शिफ्ट

सभी विभागों को राज व्यवस्थापक अनिल कुमार सिंहा ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है इस अल्टीमेटम के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपने कार्यालयों को यहां से हटाना प्रारम्भ कर दिया है यहां काम कर रहे ऑफिसरों के अनुसार बहुत जल्द सभी कार्यालयों को नए जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा आदेश जारी होने के बाद एसीएमओ का ऑफिस अब GMCH कैंपस में शिफ्ट हो गया है आने वाले दिनों में जिला वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण और जिला कुष्ठ निवारण के ऑफिस को भी GMCH कैंपस में लाया जायेगा इसके अतिरिक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और दवा भंडार कार्यालय का काम बेतिया सिंघाछापर से होगा

 

Back to top button