बिहार

कैमूर और रोहतास जिले में मोबाइल टावर का किया गया उद्घाटन

Bihar News: बिहार में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है इसी कड़ी में कैमूर और रोहतास जिले को खास तोहफा मिला दरअसल, कैमूर में 72 और रोहतास में 5 मोबाइल टावर का उद्घाटन किया गया इससे दोनों जिलों के लोगों को बड़ा लाभ पहुंच सकेगा अब तक औनलाइन काम करवाने के लिए इंटरनेट स्लो रहने के कारण हो रही कठिनाई से निजात मिल सकेगा

Download 2025 09 29t103856. 195

WhatsApp Group Join Now

50 किलोमीटर की दूरी तय करने से मिल सकेगा छुटकारा

दरअसल, सासाराम दूरसंचार केंद्र के परिचालन प्रमुख जनार्दन सिंह की माने तो, अब अधौरा के वनवासियों के साथ अन्य लोगों को औनलाइन काम कराने के लिए अभी जो 50 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी 4जी मोबाइल से घर बैठे ही लोग अपना काम कर सकेंगे

छात्रों और युवाओं को मिलेगी सहूलियत

इसके साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं को परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, किसानों को योजनाओं का फॉर्म भरने, श्रमिकों का निबंधन कराने, पढ़ाई करने, औनलाइन लेनदेन करने के साथ-साथ लोगों से औनलाइन वीडियो कॉल पर जुड़ना भी आसान हो सकेगा इतना ही नहीं, ट्रेन और हवाई जहाज के टिकट भी बहुत सरलता से बुक कराए जा सकेंगे

इस दौरान जनार्दन सिंह ने यह भी कहा कि सर्वे करने के बाद टोटल कुल 72 टावर के माध्यम से पहाड़ पर बसे गांवों के साथ-साथ टोलों को भी देखा गया, ताकि कहीं भी कोई नेटवर्क से छूट ना जाए जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली ओडिशा से कैमूर और रोहतास जिले में टावर का उद्घाटन किया

पहली बार गांव में एक साथ बैठकर सुने पीएम का संबोधन

पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधौरा के भिन्न-भिन्न गांवों में किया गया जिसे ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने भी सुना खास बात यह भी रही कि पहली बार पीएम का संबोधन लोगों ने एक साथ गांव में बैठकर सुना इस दौरान कई अधिकारी भी उपस्थित रहें

 

Back to top button