बिहार

35 केंद्रों पर इतने हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

गोपालगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की कामयाबी को लेकर सम्राट अशोक भवन बैठक भवन में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने ऑफिसरों के साथ एक बैठक की. बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसक

Download 2025 02 16t185741. 898

WhatsApp Group Join Now

दरअसल वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 17 फरवरी से प्रारंभ होकर 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी. इसमें प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक संचालित होगी और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी. दोनों पालियों की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व तक ही दी जाएगी. वही विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी हालात में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया गया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की फिक्सिंग गहनता से की जाए.

परीक्षा केंद्र के 500 गज की दूरी तक बी एन एस की धारा 126 लागू रहेगी. यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए जिससे कि परीक्षार्थियों को आने-जाने के क्रम में जाम की परेशानी उत्पन्न न होने पाए. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय और अनुमंडल स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है. पर्याप्त संख्या में वीक्षक की प्रति नियुक्ति करने के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए गोपालगंज अनुमंडल में 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है. इसमें कुल 10163 छात्र,14840 छात्राएं और कुल 25003 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं हथुआ अनुमंडल के लिए 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है.

वहां 15020 विद्यार्थी और 10855 छात्राएं और कुल 25875 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. जबकि पूरे जिले में कुल 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है. इसमें 25183 विद्यार्थी ,25695 छात्राएं और कुल 50878 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जोनल दंडाधिकारी सुपर जोनल शहर उड़न दस्ता डाल डंडा अधिकारी पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. गश्ती दल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

Back to top button