बिहार

नवादा के जवान मनीष कुमार ड्यूटी के दौरान हुए शहीद

 

जम्मू-कश्मीर के कारगिल में तैनात बिहार के नवादा के जवान मनीष कुमार(22) ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. 14 मई की सुबह लेह में वो ड्यूटी पर थे, इसी दौरान सेलिंग का काम करने समय पाक की तरफ से हुई गोलीबारी में सुबह 7.15 बजे वो शहीद हो गए. 3 महीने पहले

Download 11zon 71

WhatsApp Group Join Now

शहीद मनीष कुमार जम्मू कश्मीर के कारगिल में आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट पदस्थापित थे. घटना की सूचना ड्यूटी स्थल से शहीद के घरवालों को टेलीफोन के माध्यम से 14 मई की सुबह 9 बजे दी गई थी. शुक्रवार शाम 6 बजे तक मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा.

शहीद के पिता अशोक राम ने कहा कि जैसे ही जानकारी मिली हमलोगों का होश उड़ गया. हमलोग रोने लगे. हमें जानकारी मिली की मनीष बेहोशी हालत में गिर गया है. इससे उसकी मृत्यु हो गई है. हालांकि, आज 15 मई को सेना की तरफ से जानकारी मिली की पाक की तरफ से हुई गोलीबारी में मेरे बेटे को गोली लगी है. वो शहीद हो गया है.

जीतन राम मांझी ने परिवार से वीडियो कॉल पर की बात

शहीद जवान मनीष कुमार के परिवार से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वीडियो कॉल पर बात की. मांझी ने शहीद के पिता को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. उन्होंने लव कुमार के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम को शहीद के गांव भेजा है. टीम ने परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. केंद्रीय मंत्री ने स्वयं भी जल्द गांव आने का वादा किया है.

एक दिन पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर हुई थी बातचीत

शहीद की पत्नी खुशबू कुमारी ने बोला कि मैं भी चाहता हूं कि मुझे भी गवर्नमेंट जॉब दे, मैं सेना में जॉब करना चाहती हूं. आखरी बार मंगलवार 13 मई को मेरी वार्ता हुई थी. वीडियो कॉल पर उन्होंने बोला था कि वो जल्द ही मेरे से मिलने आएंगे.

मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि हमें इस घटना की जानकारी आज मिली है. पूरे गांव में मातम छा गया है. अब प्रतीक्षा है कि लाल का मृतशरीर कब गांव आएगा. यहां उसके लिए सारे व्यवस्था किए जा रहे हैं.

Back to top button