बिहार

जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इतना काम हुआ पूरा

Patna-Gaya Highway: बिहार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अपने आखिरी चरण में है इसका 99 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है और जल्द ही यह राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा एनएच-22 के अनुसार पटना और जहानाबाद जिले के नाथूपुर से गया के डोभी तक इस हाईवे का निर्माण किया जा रहा है 127 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के खुल जाने से पटना से गया का यात्रा केवल डेढ़ घंटे का रह जाएगा

Untitled 1136

WhatsApp Group Join Now

99.67 फीसदी काम पूरा

पटना-गया-डोभी फोरलेन के निर्माण से राजधानी पटना से जहानाबाद और गया जाना बहुत आसान और सुविधाजनक हो जाएगा साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड से भी कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी सड़क खुल जाने के बाद क्षेत्र में पर्यटन को भी नयी गति मिलेगी कुल 127.217 किलोमीटर लंबी परियोजना में से कुल 126.80 किलोमीटर लंबाई पर काम पूरा हो चुका है, जो कुल परियोजना लंबाई का 99.67% है वर्तमान में सिर्फ़ 3 आरओबी पर 2 लेन का काम बाकी है तीनों आरओबी पर 2 लेन का निर्माण पूरा कर यातायात प्रारम्भ कर दिया गया है

तीन पैकेज में हुआ निर्माण

पटना-गया-डोभी राजमार्ग का निर्माण तीन भिन्न-भिन्न पैकेजों में पूरा किया जा रहा है पैकेज-1 में 0.0 किलोमीटर से 39 किलोमीटर तक का काम शामिल है, जो पहले ही पूरा हो चुका है पैकेज-2 में 39 किलोमीटर से 83 किलोमीटर तक का काम शामिल है, जबकि पैकेज-3 में किलोमीटर 83 से किलोमीटर 127 तक काम किया जा रहा है

 

1910 करोड़ की लागत से बना हाइवे

बिहार के 3 जिलों से गुजरने वाली 127 किलोमीटर लंबी पटना-गया-डोभी फोर लेन परियोजना के निर्माण के लिए कुल 1910.83 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी परियोजना के भीतर कुल 05 आरओबी, 20 अंडरपास, 04 फ्लाईओवर और 08 बाईपास का भी निर्माण किया गया है

 

Back to top button