बिहार

नीतीश जी का बड़प्पन है बड़ों का सम्मान करना और पैर छूना : राजू प्रसाद

मुजफ्फरपुर बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में है दरअसल, जब 12 नवंबर को पीएम मोदी दरभंगा एम्स का उद्घाटन करने पहुंचे थे तो वहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर उनके पैर छुए इसके पहले नीतीश कुमार ने पटना में भाजपा नेता आरके सिन्हा के पैर छूकर सबको चौंका दिया था चित्रगुप्त पूजा के दिन आरके सिन्हा ने चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया था जब आरके सिन्हा मंदिर के जीर्णोद्धार के मुद्दे में नीतीश कुमार के काम की प्रशंसा कर रहे थे, तभी नीतीश कुमार उनके पास पहुंचे और पैर छू लिये थे काफी दिनों तक नीतीश कुमार की यह बात चर्चा में रही थी इस मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए लोकल 18 की टीम लोगों के पास पहुंचीDownload 11zon 2024 11 15t161519. 244

WhatsApp Group Join Now

मुजफ्फरपुर के संजय रजक ने लोकल 18 को कहा कि नीतीश कुमार जी मोदी जी का पैर छू रहे हैं यह एक संस्कार की बात है यह काफी खुशी की बात है लेकिन दुख ही बात यह है दोनों की उम्र सेम ही है यदि राजनीति की बात करें तो भले पीएम आज उस पद पर है लेकिन इनसे पहले राजनीति में बड़े नीतीश कुमार हैं कई बार सीएम बन चुके हैं संजय का बोलना है कि यदि नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए पीएम के पैर छू रहे है तो यह गलत बात है पद की इज्जत के लिहाज से कर रहे हैं तो ठीक है

सुमित कुमार ने कहा कि हमें लगता है कि पैर छुए होंगे कि इतने वर्षों से जो विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है वह कहीं मिल जाए उसी लोभ में होंगे कहीं पैर छूने से मिल जाए उनका यही आदत है अभी तक तो मिला नहीं विशेष राज्य का दर्जा कही इस बार पैर छूने से कुछ काम हो जाए

संजीव कुमार ने लोकल 18 को कहा कि हमें लगता है कि पैर छुए हैं तो कुछ न कुछ लोभ होगा बिहार के प्रति बिना लोभ का वो पैर नहीं छूते हैं और पहले ऐसा नहीं देखते थे लेकिन जबसे भाजपा में आए हैं तबसे ऐसा देखने को मिल रहा है यह तीसरी बार था राजू प्रसाद ने कहा कि यह नीतीश जी का बड़प्पन है बड़ों का सम्मान करना पैर छूना कोई गलत बात नहीं है बढ़िया बात है ये विपक्षी लोग इसको फालतू का मामला बना रहे हैं हमने भी कुछ दिन पहले देखा कि एक ओर कोई भगवा धारी थे उनका भी पैर छू रहे थे नीतीश जी के लिए ये कोई खराब बात नहीं है वह बड़ों का सम्मान और इज्जत करते हैं अशोक कुमार ने कहा कि सम्मान देने के लिए लोग बच्चों को भी प्रणाम करते हैं बुजुर्ग को भी करते वो हाथ जोड़ कर भी प्रणाम कर सकते थे लेकिन उनको लगा कि पैर छू कर करना चाहिए तो उन्होंने किया लेकिन हां देखा जाए तो कहीं चापलूसी भी हो सकता है या सम्मान भी हो सकता है वैसे ये कोई बड़ा मामला नहीं है

 

सुधीर कुमार यादव ने आगे लोकल 18 को कहा कि पैर छूने की जो बात हो रही है और विपक्षी इसको बड़ा मामला बना रहे तो देखा जा सकता है कि 12000 करोड़ का जो शिलान्यास और जो एम्स दरभंगा में बन रहा है इसको लेकर कर रहे है तो ये चीज अलग है लेकिन यदि सार्वजनिक रूप से इसको कर रहे है तो यह बिहार को कलंकित करता है

Back to top button