नालंदा में चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया हुई शुरू
नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है. पहले दिन शुक्रवार को एक भी कामांकन नहीं हुआ. हालांकि, 20 प्रत्याशियों ने नामांकन शुल्कजमा कर नाजिर रसीद (एनआर) कटवाया है. सियासी हलकों में यह बताया जा रहा है कि
।
सीट वाइज एनआर की स्थिति
नालंदा विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक पांच प्रत्याशियों ने एनआर कटवाया है, जिनमें प्रियदर्शी अशोक, कौशलेंद्र कुमार, कुमारी पूनम सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद और अशोक कुमार शामिल हैं. बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से भी पांच प्रत्याशियों डाक्टर सुनील कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, अमित कुमार और शमीम अख्तर ने रसीद ली है.
हरनौत विधानसभा से हरिनारायाण सिंह सहित तीन प्रत्याशियों ने, हिलसा से सुधीर कुमार और कौशल सहित तीन, इस्लामपुर से कुमार हरिचरण सिंह, सीताराम सिंह और राकेश कुमार रौशन ने एनआर कटवाया है. राजगीर विधानसभा क्षेत्र से केवल कौशल किशोर ने रसीद लिया है. अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने एनआर नहीं कटवाया.
सोमवार से तेज होगी नामांकन की रफ्तार
आज(शनिवरा)एनआर तो कटेगा, लेकिन नामांकन का कार्य नहीं होने की आशा है. रविवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण भी नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी. बिहारशरीफ, राजगीर और हिलसा में केंद्र बनाए गए हैं. कई सियासी दलों द्वारा अभी तक अपने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न नहीं दिए जाने के कारण भी एनआर और नामांकन कार्य प्रभावित हुआ है.
बिहारशरीफ में यातायात प्रतिबंध
विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहारशरीफ अनुमंडल क्षेत्र में 10 से 17 अक्टूबर तक यातायात प्रबंध में व्यापक परिवर्तन किया गया है. समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय बिहारशरीफ के 100 मीटर की परिधि में सिर्फ़ प्रशासनिक और इमरजेंसी सेवा वाले वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है. यह प्रतिबंध 17 अक्टूबर तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लागू रहेगा.
इस रूट पर वाहनों की नो एंट्री
एतवारी बाजार से समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय की ओर, शेखाना से अंबेर की ओर, अंबेर चौक और नईसराय मोड़ होते हुए अनुमंडल कार्यालय और समाहरणालय की ओर, समाहरणालय के पिछले गेट से सोगरा विद्यालय की ओर, और भैंसासुर से कागजी मोहल्ला आलम क्लीनिक की ओर जाने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
बिहारशरीफ शहर में सभी प्रकार के बड़े और छोटे मालवाहक वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप, ऑटो पिकअप और जुगाड़ वाहनों का प्रवेश और परिचालन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
वैकल्पिक मार्ग का कर सकते हैं इस्तेमाल
रहुई की तरफ से आने वाले छोटे वाहन, ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहन शेखाना मोड़ से मोगलकुआं, एतवारी बाजार और हॉस्पिटल चौराहा होते हुए अंबेर की ओर जा सकेंगे. अंबेर से आने वाले वाहन भैसासूर और हॉस्पिटल चौराहा होकर सोहसराय और रहुई की ओर जा सकेंगे. सोहसराय से हॉस्पिटल मोड़ की ओर आने वाले छोटे वाहन एतवारी बाजार से हॉस्पिटल चौराहा की ओर जा सकेंगे.
प्रशासनिक और इमरजेंसी वाहनों की पार्किंग के लिए सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान को निर्धारित किया गया है. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में योगदान करें. विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए ये प्रतिबंध जरूरी बताए गए हैं.
चुनाव आयोग की ओर से नामांकन की आखिरी तिथि तय की गई है, जिसके बाद प्रत्याशियों की सूची आखिरी रूप से तैयार की जाएगी. अगले कुछ दिनों में सियासी गतिविधियां तेज होने की आशा है.

