बिहार

अब सफर होगा आसान! रेलवे ने बिहार के इस जिले के लिए शुरू की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है इसी क्रम में दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन के बीच एक वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन 2 अक्टूबर से परिचालित होगी और 27 नवंबर तक हर सप्ताह दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी वहीं, सीतामढ़ी से दिल्ली वापसी की आखिरी तिथि 28 नवंबर तय की गई है

Images 32 8

WhatsApp Group Join Now

ट्रेन का परिचालन समय

दिल्ली जंक्शन से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन संख्या 04010 होगी यह हर गुरुवार रात 11:05 बजे दिल्ली जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगली रात यानी शुक्रवार रात 10:30 बजे सीतामढ़ी जंक्शन पहुंचेगी सीतामढ़ी से वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04009 निर्धारित की गई है यह ट्रेन हर शुक्रवार रात 11:55 बजे सीतामढ़ी से रवाना होगी और अगली रात शनिवार को 11:58 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी यह सुविधा यात्रियों को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक मौजूद रहेगी

क्यों है यह ट्रेन खास

दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच बड़ी संख्या में यात्री त्योहारों, कामकाज और पारिवारिक कारणों से आवाजाही करते हैं त्योहारों में खासकर छठ और दीवाली के समय बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है इस अवधि में नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट पाना बहुत कठिन हो जाता है ऐसे में यह वीकली स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी और उन्हें सीधी सुविधा भी देगी

इसी के साथ रेलवे ने नयी दिल्ली और लखनऊ के बीच भी एक वीकली स्पेशल ट्रेन का घोषणा किया है इसके अनुसार ट्रेन संख्या 04203 लखनऊ से हर सोमवार सुबह 8:05 बजे चलेगी (22 सितंबर से 24 नवंबर तक) और उसी दिन शाम 6:30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी वापसी में ट्रेन संख्या 04204 सोमवार रात 8:20 बजे नयी दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी

यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा

त्योहारों के समय जब ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में रेलवे की यह पहल लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी दिल्ली से सीतामढ़ी तक सीधी स्पेशल ट्रेन जहां मिथिलांचल के लोगों को आसान कनेक्टिविटी देगी, वहीं लखनऊ–दिल्ली स्पेशल ट्रेन भी यूपी के यात्रियों के लिए बहुत सहूलियत भरी रहेगी

Back to top button