बिहार

बक्सर में कचरा निस्तारण घर बनाने का विरोध: लोग बोले…

बक्सर के चचरिया गांव के ग्रामीणों ने गांव के पास कचरा घर बनाए जाने पर पंचायत के मुखिया और प्रखंड प्रशासन का विरोध किया है ग्रामीणों की मांग है कि कचरा घर गांव से 500 मीटर की दूरी पर बने, ताकि गांव के लोग स्वस्थ रह सकें

Newsexpress24. Com 500 b9060ba4 6c21 4784 99e6 ddc9760b892f 1684149520678 11zon

WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने कचरा घर बनाए जाने पर विरोध जताते हुए पंचायत के मुखिया और प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की सूचना पर पहुंचे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो सज्जाद समेत अन्य कर्मी और मुखिया जगलाल चौधरी ने पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाने का कोशिश किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है

खरहना पंचायत के वार्ड संख्या चार खरवनिया और वार्ड संख्या छह चचरिया गांव में कचरा घर गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर ही बनाया जा रहा है इसको लेकर कचरा घर के पिलर को गाड़ने की भी प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है ग्रामीणों का बोलना है कि गांव के निकट कचरा घर बन जाने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित रोंगों का खतरा बना रहेगा इसलिए इसे बस्ती से लगभग 500 मीटर पर बनाया जाए

हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो सज्जाद समेत अन्य कर्मी और मुखिया जगलाल चौधरी स्थल से वापस लौट गए गांव के ग्रामीण सह बीडीसी झुनू पासवान, देवंती देवी के अतिरिक्त रमाकांत पांडेय, सुरेंद्र सिंह बिहारी सिंह, सिंहासन राम, ओम प्रकाश पांडेय, राजेश्वर शर्मा, रामाशीष सिंह समेत दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग किसी भी हालत में गांव के निकट कचरा घर नहीं बनने देंगे

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोसज्जाद ने कहा कि ग्रामीणों को समझने का पूरा कोशिश किया गया है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है ऐसे में वरीय पदाधिकारी से इस संबंध में गाइड लाइन मांगी जाएगी

Back to top button