बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल क्षेत्र में कई परियोजनाओं को दिखायेंगे हरी झंडी

दरभंगा : बिहार में एम्स निर्माण के शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीएम मोदी 13 नवंबर को दरभंगा आ रहे हैं यह दिन ऐतिहासिक साबित हो सकता है, क्योंकि इसी दिन दरभंगा के एम्स मैदान से राष्ट्र के सशक्त पीएम मोदी के द्वारा मिथिलांचल क्षेत्र में कई सारी परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई जा सकती हैDownload 11zon 2024 11 12t122114. 207

WhatsApp Group Join Now

एम्स निर्माण की विशेषताएं
– 188 एकड़ भूमि पर निर्माण
– 1264 करोड़ रुपये की लागत
– 750 बेड की क्षमता
– 36 महीनों में पूरा होगा निर्माण

प्रधानमंत्री दरभंगा को देंगे यह सौगातें
– दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर और भी कई जिलों के लिए कई सारी सौगातें
– रेलवे बाईपास कक्कड़घटी स्टेशन का उद्घाटन- रोसरा बहेड़ी और दरभंगा रामनगर के बाईपास सड़क का शिलान्यास
– अररिया कलगलिया सड़क का उद्घाटन- झंझारपुर से लौकहा ट्रेन शुभारंभ

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दिया यह बयान

दरभंगा के सांसद चिकित्सक गोपाल जी ठाकुर बताते हैं कि 15 सितंबर 2020 को ही 1264 करोड़ की लागत से अपने कैबिनेट करके दरभंगा एम्स मिथिला के लोगों को दिया है यह दरभंगा में जो रेलवे का बाईपास कक्कड़घटी स्टेशन बन कर तैयार हुआ 389 करोड़ का उसका भी उद्घाटन कार्यक्रम है

बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास
बिहार के दूसरे एम्स के शिलान्यास से क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है यह परियोजना 188 एकड़ भूमि में बनाना है, जिसको लेकर बिहार गवर्नमेंट के द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को यह भूमि हस्तांतरित भी कर दिया गया है | एचसीसी कंपनी को 36 महीना के अंदर इस प्रोजेक्ट को पूरा करना होगा

एम्स से होने वाले फायदे
750 बेड वाली इस एम्स से अब न केवल मिथिलांचल बल्कि आसपास के कई राज्य और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को भी काफी लाभ मिलने वाला है, क्योंकि जिस स्थान पर एम्स निर्माण हो रहा है वहां बिना किसी जाम में फंसे आसपास के जिले राज्य और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लोग सीधे तौर पर इस से लाभ उठा सकते हैं

Back to top button