बिहार
पढ़ाई के लिए पिता के डांटने पर बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
पूर्णिया में पढ़ाई के लिए पिता के डांटने पर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. विद्यार्थी ने यह कदम उस समय उठाया जब पिता काम करने के लिए गए थे. रविवर रात घर लौटने पर पिता ने विद्यार्थी को कमरे में फंदे के सहारे झूलता हुआ पाया. इसे आननफानन में उपचार के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद विद्यार्थी को मृत घोषित कर दिया. मृत घोषित होने के बाद मां दहाड़ मारकर रोने लगी. घटना के हाट थाना क्षेत्र के जनता के पास एक भाड़े के मकान में हुई हैं. मृतक विद्यार्थी लव कुमार (12 वर्ष) श्रीनगर थाना क्षेत्र के जंगेली निवासी चंदन गोस्वामी का पुत्र था.

WhatsApp Group
Join Now

