बिहार

केवटी बॉर्डर चेक पोस्ट का अचानक निरीक्षण कर एसएसपी ने जारी किए खास निर्देश

दरभंगा में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान चुनाव संबंधी सुरक्षा प्रबंध और क्राइम नियंत्रण को लेकर कई जरूरी गाइड लाइन जारी किए गए. मीटिंग में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी

1000564242 1760377901

WhatsApp Group Join Now

जारी किए गए मुख्य निर्देश

CAPF के साथ समन्वय स्थापित कर फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन करने का आदेश.

वांछित, फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलेगा.

संवेदनशील क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और लगातार गश्ती बढ़ाने के निर्देश.

सभी थाना क्षेत्रों में नाका, चेक पोस्टों पर नियमित वाहन जांच सुनिश्चित करने का बोला गया.

सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे.

थाना का औचक निरीक्षण

बैठक के बाद एसएसपी दरभंगा ने केवटी थाना भीतर बॉर्डर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया. तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वाहन जांच कठोरता से करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. इसके बाद केवटी थाना परिसर का भी निरीक्षण किया. दागी पंजी, क्राइम पंजी, कारावास से छूटे अपराधियों की पंजी, मुकदमा डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, क्राइम अनुसंधान पंजी सहित सभी पंजियों की जांच की.

निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें.

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करें.

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष ध्यान दें.

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाएं.

समन, BW, NBW, इश्तिहार एवं कुर्की पंजी की समीक्षा कर लंबित मामलों के त्वरित निपटान का आदेश.

BW/NBW की तामिला 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश.

इश्तिहार एवं कुर्की की तामिला 3 दिनों के भीतर करने का आदेश.

थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव का निर्देश दिया गया.

CAPF के साथ फ्लैग मार्च

चुनाव को लेकर सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा बाजार में CAPF, थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया.

Back to top button